1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा: थाना सेक्टर-39 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कुख्यात बदमाश नदीम अहमद को गोली लगी, 2 अन्य गिरफ्तार

नोएडा: थाना सेक्टर-39 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कुख्यात बदमाश नदीम अहमद को गोली लगी, 2 अन्य गिरफ्तार

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 18, 2025 09:12 am IST,  Updated : May 18, 2025 09:33 am IST

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश नदीम अहमद को गोली लगी है।

Noida Encounter - India TV Hindi
कुख्यात बदमाश नदीम अहमद को गोली लगी Image Source : INDIA TV

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चुराने वाले गैंग के साथ हुई है। इस दौरान कुख्यात बदमाश नदीम अहमद को गोली लगी है। नदीम के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं।

नदीम के 2 अन्य साथी गिरफ्तार

कांबिंग के दौरान नदीम के दो अन्य साथी आकाश उर्फ टमाटर उर्फ लाला और आशीष को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों से 48 घंटे पहले हुई लूट के अपराध सहित कई मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Noida Encounter
Image Source : INDIA TV पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

हालही में गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले 2 लोग पकड़े थे

मार्च में नोएडा पुलिस ने गाड़ियों के चोरी किए हुए टायरों को खरीदने-बेचने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। अभियुक्तों के पास से चोरी के करीब 19 टायर एलॉय व्हील सहित बरामद किए गए थे। मामला थाना सेक्टर 39 का था। सेक्टर 39 थाना पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से गाड़ियों के चोरी किए हुए टायरों को खरीदने बेचने वाले 2 अभियुक्तों मोहम्मद जीशान और इमरान को गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तों के पास से 4 टायर और एलॉय व्हील होंडा सिटी, 4 टायर और एलॉय व्हील आई 20, 4 टायर और एलॉय व्हील क्रेटा, 4 टायर एलॉय व्हील वर्ना और 3 टायर और एलॉय व्हील कीआ सेल्टॉस कार के बरामद हुए थे।

दरअसल 20-21 मार्च की रात थाना सेक्टर 39 द्वारा दादरी रोड के शशि चौक कट पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इंटेलिजेंस और सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बोटेनिकल अंडरपास की तरफ से एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसे चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह कार नहीं रुकी और यूटर्न लेकर वापस दादरी रोड की तरफ बदमाश भागने लगे। अपने आप को पुलिस के घिरता देख गाड़ी में सवार संदिग्ध बदमाशों ने सेक्टर 42 के जंगल की तरफ भागने का प्रयास किया औऱ गाड़ी से उतरते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल की पहचान मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई। बदमाश के पास से 1 तमंचा 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।