1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में Amity यूनिवर्सिटी के पास रईसजादों का फॉर्च्यूनर से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

नोएडा में Amity यूनिवर्सिटी के पास रईसजादों का फॉर्च्यूनर से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

 Published : Jun 04, 2025 10:54 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 11:05 am IST

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास दो युवकों की स्टंटबाजी का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। साथ ही फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी सीज किया गया है।

noida amity university stunt- India TV Hindi
नोएडा पुलिस ने दोनों युवकों को गाड़ी समेत दबोचा। Image Source : INDIA TV

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-1 के पास फॉर्च्यूनर कार में सवार दो लोगों द्वारा खतरनाक तरीके से गाड़ी से स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था जिस पर संज्ञान लेते हुए थाना 126 पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फॉर्च्यूनर को किया सीज 

नोएडा जोन के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 1 के पास वायरल वीडियो में दिख रही कार फॉर्च्यूनर को चिन्हित करते हुए दोनों लोगों दिवाकर शर्मा पुत्र विष्णु और संजय कुमार सिंह पुत्र सतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल गाड़ी फॉर्च्यूनर को सीज किया गया है।

क्या है पूरी घटना?

बता दें कि 3 जून को वायरल हुए एक वीड़ियो में नोएडा सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-1 के पास एक फॉर्च्यूनर में सवार दो युवकों द्वारा खतरनाक तरीके से गाड़ी से स्टंट किया जा रहा था। इससे वहां आने-जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड रहा था और ट्रैफिक भी बाधित हो रहा था। जिस पर थाना सेक्टर-126 पुलिस ने तुंरत संज्ञान लेते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।  

दोनों युवकों का विवरण- 

  1. दिवाकर शर्मा पुत्र विष्णु निवासी मैंगो आर्चेड़ कॉलोनी, थाना मंडराक, जिला अलीगढ़ वर्तमान पता गार्ड़न गलेरिया, सेक्टर-46, नोएड़ा उम्र 19 वर्ष। 
  2. संजय कुमार सिंह पुत्र सतेन्द्र कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना सासनी गेट, जिला अलीगढ वर्तमान पता गार्ड़न गलेरिया, सेक्टर-46, नोएड़ा उम्र 20 वर्ष। 

पुलिस की इस कार्रवाई से यह मैसेज दिया गया है कि पब्लिक प्लेस पर इस तरह की लापरवाही और खतरनाक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए आप भी सड़क पर चलते समय किसी तरह की लापरवाही ना करें और न ही किसी को इसके लिए प्रोत्साहित करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।