1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा के लोग नए साल पर 35 करोड़ रुपये की पी गए शराब, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड

नोएडा के लोग नए साल पर 35 करोड़ रुपये की पी गए शराब, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 02, 2026 03:38 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 04:12 pm IST

दिल्ली से सटे नोएडा के लोगों ने नए साल पर जमकर जाम छलकाए। शहर के लोगों ने करीब 35 करोड़ रुपये की शराब पी गए। ये अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

नोएडाः नोएडा में नववर्ष के अवसर पर जमकर जाम छलके। नोएडा के लोग नए साल पर करीब 35 करोड़ रुपये की शराब पी गए। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर शहर के लोगों ने जमकर शराब पी। आबकारी अधिकारी ने बताया कि 30 और 31 दिसंबर 2025 को शराब बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट गए। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार काफी ज्यादा शराब की बिक्री हुई। शराब बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट गए। 

दो दिन में चार लाख लीटर से ज्यादा शराब की बिक्री 

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने पूरे गौतमबुद्ध नगर में 30 और 31 दिसंबर 2025 को सबसे ज्यादा शराब की बिक्री हुई । इन दो दिनों में करीब 34-35 करोड़ रुपये की शराब बेची गई। चार लाख लीटर से ज्यादा शराब की बिक्री हुई। उन्होंने यह भी बताया कि इससे सरकार को करीब 24-25 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। 

शराब बिक्री के लिए बढ़ाया गया था समय

सुबोध कुमार ने यह भी बताया कि शासन द्वारा 24-25 दिसंबर और 30-31 दिसंबर को शराब बिक्री के लिए एक-एक घंटे बढ़ाया गया था। इसकी वजह से शराब की बिक्री में इजाफा हुआ। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में लोग शराब खरीदने के लिए पहुंचे।

आम दिनों में होती है करीब 8 करोड़ रुपये की बिक्री

उन्होंने कहा कि यह पिछले कई वर्षों की अपेक्षा में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। आम दिनों में गौतम बुद्ध नगर में शराब की बिक्री 7 से 8 करोड़ की होती है और वीकेंड पर 12 करोड़ तक हो जाती है लेकिन नए साल के जश्न में शराब बिक्री के सारे के सारे रिकॉर्ड टूट गए। नोएडा वालों ने इतनी शराब पी कि उन्होंने कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और महत्व दिनों में 35 करोड़ की शराब खरीद डाली। सबसे बड़ी बात तो यह रही की गौतम बुद्ध नगर में प्रदेश में सबसे ज्यादा शराब की बिक्री की गई। बता दें कि नए साल पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया और खूब पार्टी की। पार्टी के दौरान लोगों ने जमकर शराब भी पी। शराब की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी देखी गई।  

रिपोर्ट- राहुल ठाकुर, नोएडा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।