1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में पकड़ी गई 'पाकिस्तानी जासूस' इरम, दिल्ली में डिफेंस के संवेदनशील इलाकों की जुटाई थी जानकारी

यूपी में पकड़ी गई 'पाकिस्तानी जासूस' इरम, दिल्ली में डिफेंस के संवेदनशील इलाकों की जुटाई थी जानकारी

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 15, 2026 09:46 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 09:46 pm IST

यूपी में पाकिस्तान के बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गाजियाबाद पुलिस ने संभल से इरम नामक महिला को पकड़ा है, जिसके ऊपर दिल्ली में डिफेंस की संवेदनशील जगहों की लोकेशन, फोटो और वीडियो जुटाने का आरोप है।

sambhal pakistan agent- India TV Hindi
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली इरम को संभल से पकड़ा गया है। Image Source : REPORTERS INPUT

Pakistan Spy Sambhal: पाकिस्तान से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए गाजियाबाद पुलिस ने एक महिला को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय की रहने वाली इरम उर्फ शाने मेहराज पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का गंभीर आरोप है। आरोपी महिला को गाजियाबाद पुलिस की टीम ने दीपा सराय से हिरासत में लिया है।

इरम के मोबाइल में मिले अहम सुराग

पुलिस जांच में सामने आया है कि इरम के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके फोन में दिल्ली-एनसीआर के डिफेंस से जुड़े संवेदनशील इलाकों की लोकेशन, फोटो और वीडियो मौजूद थे। इसके अलावा कुछ विदेशी मोबाइल नंबरों पर की गई चैटिंग के भी प्रमाण मिले हैं, जिन्हें खुफिया ऐजेंसियां गंभीरता से जांच रही हैं।

संगठित नेटवर्क के संपर्क में थी इरम

अधिकारियों का कहना है कि इन सबूतों से यह संकेत मिलता है कि आरोपी महिला एक संगठित नेटवर्क के संपर्क में थी। बताया जा रहा है कि इरम उर्फ शाने मेहराज पिछले करीब 2 साल से अपने पति फैजान के साथ गाजियाबाद के मसूरी इलाके में रह रही थी। फैजान पेशे से ट्रक ड्राइवर है। करीब तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी।

इरम को क्या मिली थी जिम्मेदारी?

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले ही दंपति ईद का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव दीपा सराय पहुंचे थे। इसी दौरान गाजियाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इरम को पकड़ा है। खुफियां एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आरोपी महिला किन लोगों के संपर्क में थी और उसे किस तरह की सूचनाएं जुटाने का जिम्मा दिया गया था।

3 साल पहले हुआ था ISIS कनेक्शन का खुलासा

गौरतलब है कि संभल जिले का दीपा सराय इलाका पहले भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। पिछले कई दशकों में यहां से आतंकवादी संगठनों से जुड़े कई मामलों का खुलासा हो चुका है। साल 2023 में भी आईएसआईएस कनेक्शन के आरोप में दो युवकों को अरेस्ट किया गया था। जबकि अल-कायदा से जुड़ा कुख्यात आतंकी आसिम उमर भी इसी इलाके का रहने वाला बताया जाता है।

इन घटनाओं के चलते दीपा सराय लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार में रहा है। ताजा मामले के बाद एक बार फिर यह इलाका जांच एजेंसियों की रडार पर आ गया है।

(इनपुट- रोहित व्यास)

ये भी पढ़ें- आजम खान का जेल के अंदर से मुसलमानों को संदेश, कहा- "ईद पर काले कपड़े पहनें, ईरान में बच्चों का कत्ल हुआ, गम में शरीक हों"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।