1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवकों का उतरा इश्क का भूत, आधा सिर और आधी मूंछ मुंडवाकर पुलिस को सौंपा

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवकों का उतरा इश्क का भूत, आधा सिर और आधी मूंछ मुंडवाकर पुलिस को सौंपा

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 02, 2024 11:30 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 11:30 pm IST

यूपी के हरदोई जिले में दो युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां स्थानीय लोगों ने दो युवकों पकड़कर पीट दिया। इसके बाद दोनों के आधे सिर और आधी मूछे मुंडवाकर उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

आधा सिर और आधी मूंछ मुंडवाकर पुलिस को सौंपा।- India TV Hindi
आधा सिर और आधी मूंछ मुंडवाकर पुलिस को सौंपा। Image Source : INDIA TV

हरदोई: जिले में स्थानीय लोगों ने दो युवकों पर सवार इश्क का भूत बखूबी उतारा। दरअसल, दोनों युवक पाली कस्बे में एक मंदिर के पास युवतियों से मिलने पहुंचे थे। इसी बीच स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी। स्थानीय लोगों को जब शक हुआ तो उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों से जब पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों पर सवार इश्क का भूत उतारा। दोनों युवकों की जमकर पिटाई की गई। वहीं घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने गई।

प्रेमिका से मिलने गए थे दोनों युवक

बता दें कि पूरा मामला हरदोई जिले के पाली कस्बे का है। यहां पर स्थित एक मंदिर के पास दो युवक दिखाई दिए। दोनों युवक किसी युवती से मिलने के लिए यहां पर आए हुए थे। स्थानीय लोगों ने जब इन्हें देखा तो पकड़ लिया। इसके बाद जब युवकों से यहां आने की वजह पूछी गई तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों ही युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद स्थानीय लोग दोनों युवकों को लेकर नाई की दुकान पर ले गए। यहां युवकों की ना सिर्फ पिटाई की गई बल्कि उनका सिर भी गंजा करवा दिया गया। दोनों युवकों के आधे सिर के बाल कटवा दिए गए। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों ने युवकों की आदी मूछें भी कटवा दीं। 

सिर और मूछे मुंडवाई

वहीं युवकों की पिटाई करने और फिर आधा सिर और आधी मूंछ मुंडवाने के दौरान आस-पास काफी भीड़ भी इकट्ठा हो गई। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से छुड़वाया और फिर उन्हें अपने साथ लेकर थाने चली गई। दोनों युवकों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला सोमवार का बताया जा रहा है। (इनपुट- राम श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें- 

बर्थडे पार्टी के लिए घर बुलाया, दारू कम पड़ी तो दोस्तों ने ही कर दी हत्या; चौथी मंजिल से फेंका नीचे

ओम बिरला ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, PM मोदी के संबोधन के बीच ऐसा क्या हुआ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।