Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाय को पीट-पीटकर बेरहमी से मारा, फिर जान निकालने के लिए पुलिया से नीचे पानी में दिया धकेला

गाय को पीट-पीटकर बेरहमी से मारा, फिर जान निकालने के लिए पुलिया से नीचे पानी में दिया धकेला

Edited By: Vinay Trivedi Published : Feb 08, 2026 06:59 pm IST, Updated : Feb 08, 2026 06:59 pm IST

Cow Beating in Pilibhit: पीलीभीत में दो युवकों ने एक गाय को घेरकर लाठी-डंडे से पीटा और उसके बाद उसे पुलिया से नीचे गहरे पानी में फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Pilibhit Cow Cruelty- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT पीलीभीत में गाय को पीट-पीटकर मार डाला।

Pilibhit Cow Beating: यूपी के पीलीभीत से बेरहमी की घटना सामने आई है। यहां के थाना माधौटांडा क्षेत्र के तराई इलाके के बरुआ फजूलगंज में 2 युवकों ने गाय को लाठियों से पीटा और पुलिया से नीचे नाले में फेंक दिया। यह क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

गाय को पुलिया पर घेरकर पीटा

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 2-3 लोग पुलिया पर गाय को घेर लेते हैं और फिर उसे लाठी-डंडे से मारने लगते हैं। पिटाई के बाद भी जब गाय की जान नहीं निकलती है तो वह उसे पुलिया से नीचे पानी में धकेल देते हैं। इससे गाय की मौत हो जाती है। बुरी तरह से घायल होने की वजह से वह पानी से निकल नहीं पाती है।

गाय के साथ अमानवीय व्यवहार पर आक्रोश

बता दें कि गाय के साथ इस अमानवीय व्यवहार ने इलाके में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 2 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

हिंदू संगठनों ने की गिरफ्तारी की मांग

वायरल वीडियो में आरोपियों की क्रूरता को देखते हुए लोकल लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं में गुस्सा बढ़ने लगा। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता माधवटांडा थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान

मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा। आरोपी जो हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट- कुलदीप कल्प)

ये भी पढ़ें- प्रपोज डे पर बाबू-सोना कहकर छेड़ रहा था इरफान, लड़की ने चप्पल से बजा दिया मुंह

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement