1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब सिर्फ 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ तक का सफर, पीएम मोदी आज 'नमो भारत रैपिड ट्रेन' की देंगे सौगात

अब सिर्फ 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ तक का सफर, पीएम मोदी आज 'नमो भारत रैपिड ट्रेन' की देंगे सौगात

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 22, 2026 07:08 am IST,  Updated : Feb 22, 2026 07:39 am IST

दिल्ली से मेरठ जाना और मेरठ से दिल्ली आना अब काफी आसान हो जाएगा। आज से दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत रैपिड ट्रेन' को हरी झंडी पीएम मोदी दिखाएंगे।

पीएम मोदी और नमो भारत रैपिड ट्रेन- India TV Hindi
पीएम मोदी और नमो भारत रैपिड ट्रेन Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मेरठ के दौरे पर रहेंगे। जहां वो करीब 12 हजार 930 करोड़ रुपये से ज्यादा के डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे पीएम मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम मोदी जनसभा को भी करेंगे संबोधित

यहां से वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर भी करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे पीएम मोदी मेरठ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

बाकी बचे खंडों का भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को देश को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम के बाकी बचे खंडों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।

इन स्टेशनोंं से होकर गुजरेगी ट्रेन

180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, नमो भारत ट्रेन देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है। नमो भारत रैपिड ट्रेन से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, रिहायशी इलाके में गिराए बम, 17 की मौत, मदरसे के साथ घर भी हुए तबाह

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बेपरवाह ट्रंप ने फिर दिया झटका, ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर 15 फीसदी किया

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।