1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में मस्जिद के पास भौकाली अंदाज में बमबाजी करने वाले की हुई पहचान, कुख्यात 'RDX' निकला मास्टरमाइंड

प्रयागराज में मस्जिद के पास भौकाली अंदाज में बमबाजी करने वाले की हुई पहचान, कुख्यात 'RDX' निकला मास्टरमाइंड

 Reported By: Imran Laeek, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 11, 2025 04:34 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 04:40 pm IST

प्रयागराज में मस्जिद के पास बमबाजी का मास्टरमाइंट कुख्यात 'RDX' निकला। पुलिस ने RDX की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

कुख्यात 'RDX' की तस्वीर- India TV Hindi
कुख्यात 'RDX' की तस्वीर Image Source : INDIA TV

प्रयागराजः खुलदाबाद के बक्शी बाजार में लतर वाली मस्जिद के पास हुई बमबाजी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना का मास्टरमाइंड सीसीटीवी की जांच में सामने आ चुका है। भौकाली अंदाज़ में फोटो शूट कराने वाला और इलाके में 'RDX' के नाम से कुख्यात यह युवक दरअसल मिसाब उद्दीन है, जो मरियाडीह, थाना पूरामुफ्ती का रहने वाला है।

मिसाब उद्दीन उर्फ 'RDX' ने बमबाजी कर फैलाई थी दहशत

जांच में सामने आया है कि मिसाब उद्दीन उर्फ 'RDX' ने खुलदाबाद के बक्शी बाज़ार में लतर वाली मस्जिद पर बम मार कर दहशत फैलाई थी। उस दिन ये अपने साथी के साथ बाइक पर भगवा गमछा लपेट कर आया था और चिल्लाते हुए कई बम मस्जिद की दीवार पर फेके थे। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने इन बम बाज़ों का पता लगाने की कमान एडिशनल डीसीपी सिटी अभिजीत कुमार क़ो सौपी थी।

सीसीटीवी में दिखा मिसाब उद्दीन उर्फ़ RDX

अभिजीत कुमार ने इस मामले मे 50 से ज़्यादा बमबाज़ों क़ो ट्रेस किया। कई लोगों से लम्बी पूछताछ की। सीसीटीवी में देखा गया युवक मिसाब उद्दीन उर्फ़ RDX है। पुलिस ने इसकी फोटो जारी की हैं और इसको पकड़वाने वालो क़ो पुलिस 25 हज़ार का इनाम भी देगी।

बमबाजों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश

खुलदाबाद के बक्शी बाज़ार में बमबाज़ शेरा खान और उसका भाई विक्की भी गुंडई करता हैं। इन दोनों लोगों की कई लोगों से दुश्मनी भी चल रही है। इसके अलावा ऐखलाख कट्टा से भी इन युवकों की कुछ कहा सुनी हुई थी। इसी क़ो लेकर मुहल्ले में दहशत फैलाने के लिए RDX ने आधी रात क़ो बमबाज़ी की। मामला मस्जिद का था इस वजह से पुलिस ने भी जांच में कोई कोर कसर नही छोड़ी और आरोपी क़ो ट्रेस कर लिया। पुलिस टीम अब RDX और इसके साथी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है। डीसीपी अभिषेक भारती का कहना है कि माहौल ख़राब करने वालो क़ो किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।