1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही बस पर पलटा ट्रक, 6 की मौत और 7 घायल, मंजर देख लोगों की कांपी रूह

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही बस पर पलटा ट्रक, 6 की मौत और 7 घायल, मंजर देख लोगों की कांपी रूह

 Published : Apr 13, 2026 06:35 am IST,  Updated : Apr 13, 2026 06:50 am IST

सड़क हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। भारी भरकम ट्रक बस के ऊपर ही पलट गया। बस में सवार सभी लोग दब गए। इस हादसे में 6 की जान चली गई।

हापुड़ में सड़क हादसा- India TV Hindi
हापुड़ में सड़क हादसा Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना धौलाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां खुशियों भरा माहौल मातम में बदल गया। गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई एक बारात जब शादी समारोह संपन्न कर वापस लौट रही थी, तभी कपूरपुर-धौलाना मार्ग पर उनकी बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई  एक हाइड्रा ट्रक से जा टकराई। 

हादसे के बाद मची चीख पुकार

दोनों वाहनों के बीच इतनी भीषण भिड़ंत हुई कि अनियंत्रित होकर ट्रक सीधे बस के ऊपर पलट गया, जिससे बस में सवार यात्री मलबे और ट्रक के भारी वजन के नीचे दब गए। इस घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। इस हादसे में 6 की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

6 थानों की फोर्स पहुंची मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। SP हापुड़ समेत करीब 6 थानों की फोर्स तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

बस के उड़े परखच्चे

इस भीषण हादसे के चलते बस के परखच्चे उड़ गए। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके मलबे में बस में सवार यात्री भी दब गए। 6 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई। सड़क हादसे का इतना भयानक मंजर था कि उसे देख लोगों की रूह कांप गई। ट्रक के नीचे दबे यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से कई नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

बस में सवार थे कुल 12 लोग

SP हापुड़ ने बताया कि बस में 12 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए रामा मेडिकल कॉलेज, जीएस मेडिकल कॉलेज और सीएचसी धौलाना भेजा गया है। मृतकों में एक व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसके ट्रक चालक होने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट - निशांक शर्मा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।