1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मुसलमान अब नेहरू, गांधी या किसी यादव को अपना नेता नहीं बनाएगा...', यूपी के रामपुर में बोले ओवैसी

'मुसलमान अब नेहरू, गांधी या किसी यादव को अपना नेता नहीं बनाएगा...', यूपी के रामपुर में बोले ओवैसी

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 19, 2026 10:49 pm IST,  Updated : Oct 19, 2026 10:58 pm IST

उत्तर प्रदेश में चुनाव का समय नजदीक आते ही मुसलमान वोट को लेकर लड़ाई भी तेज हो गई है। सोमवार को असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी के मुसलमानों का नेता मुसलमान ही होगा।

UP Rampur asaduddin owaisi - India TV Hindi
ओवैसी ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर साधा निशाना। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दलों के नेता मैदान में उतर चुके हैं और चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी यूपी के विभिन्न जिलों में हुंकार भर रहे हैं। चुनाव नजदीक आते ही यूपी में मुसलमान वोट को लेकर लड़ाई तेज हो गई है। सोमवार को रामपुर की रैली में ओवैसी साफ-साफ कह दिया कि यूपी का मुसलमान अब नेहरू, गांधी या किसी यादव को अपना नेता नहीं बनाएगा। यूपी के मुसलमानों का नेता मुसलमान ही होगा।

क्या बोले ओवैसी?

दरअसल, AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को यूपी के रामपुर में रैली को संबोधित किया। ओवैसी ने रामपुर की रैली में आजम खान से हमदर्दी जताई, फिर अखिलेश पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि आजम खान कई साल से जेल में हैं। दूसरे बहुत से मुस्लिम लीडर भी सलाखों के पीछे हैं। अखिलेश उनका नाम तक नहीं लेते लेकिन यादव नेता पर अंगुली उठती है तो अखिलेश चक्का जाम कर देते हैं। बता दें कि इससे पहले ओवैसी ने श्रावस्ती में में कहा था कि मुस्लिमों को अब अपनी राजनीतिक संपत्ति समझने की राजनीति बंद करनी होगी।

मुस्लिमों को वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं समझा- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश ने आज तक मुसलमानों को वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं समझा। अब्दुल को सिर्फ दरी बिछाने वाला समझ रखा है लेकिन अब ये सब नहीं चलेगा। ओवैसी ने आगे जनता से अपील की कि ऐसे लोगों को पहचानिए, जो नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की अपनी सियासी आवाज हो। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह SIR के खिलाफ थे और आगे भी रहेंगे। ओवैसी ने कहा कि मुझे INDIA गठबंधन की नहीं, बल्कि गरीबों की तकलीफ की फिक्र है। मैं चाहता हूं कि हर गरीब का ख्वाब पूरा हो और उसे उसका हक मिले।

यूपी में कब है चुनाव?

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आयोजन अगले साल 2027 में फरवरी-मार्च महीने में होने की संभावना है। ये चुनाव राज्य की 403 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले हैं। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 202 सीटों का है।

ये भी पढ़ें- यूपी में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज, अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, बताया कब जारी करेंगे 'जन-मन का मेनिफेस्टो'


जिस कन्नौज से अखिलेश यादव हैं सांसद, सपा ने वहां की पूरी कार्यकारिणी भंग की, PDA सम्मेलन में दिखी थी कम भीड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।