1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सास ने 8 महीने की गर्भवती बहू के सिर पर सिलबट्टा मारा, मौत से मचा कोहराम; मायके वालों से कही ये बात

सास ने 8 महीने की गर्भवती बहू के सिर पर सिलबट्टा मारा, मौत से मचा कोहराम; मायके वालों से कही ये बात

 Published : Oct 27, 2023 03:47 pm IST,  Updated : Oct 27, 2023 03:47 pm IST

मृतका के परिजनों ने बताया कि स्वाति की सास जादू-टोने में विश्वास करती थी, जिसका वह विरोध करती थी। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

मृतका स्वाति की फाइल...- India TV Hindi
मृतका स्वाति की फाइल फोटो Image Source : FILE PHOTO

सहारनपुर (उप्र): सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव में मामूली विवाद पर एक सास ने अपनी गर्भवती बहू के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि 32 वर्षीय स्वाति की शादी करीब डेढ़ साल पहले बड़गांव थाना क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव के हरिओम से हुई थी।

जादू-टोने में विश्वास करती थी सास

बुधवार शाम को हरिओम की मां रेखा और स्वाति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद रेखा (55) ने गुस्से में आकर सिलबट्टे (पत्थर) से स्‍वाति के सिर पर वार कर दिया। इस घटना के बाद हरिओम अपनी पत्नी स्वाति को स्थानीय अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात उपचार के दौरान स्वाति की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि स्वाति 8 माह की गर्भवती थी और उसकी सास जादू-टोने में विश्वास करती थी, जिसका वह विरोध करती थी। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

मायके वालों से कहा- बहू सीढ़ी से गिर गई
जैन ने बताया कि घटना के बाद रेखा ने स्वाति के परिवार को फोन कर बताया था कि स्वाति सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। जैन ने बताया कि पुलिस ने रेखा को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।