1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मुस्लिम पक्ष को धमकाया जा रहा है', CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद बर्क

'मुस्लिम पक्ष को धमकाया जा रहा है', CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद बर्क

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 07, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Mar 07, 2025 03:01 pm IST

संभल में सीओ अनुज चौधरी के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के बाद अब सपा के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने सीओ अनुज चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शांति व्यवस्था की बैठक में मुस्लिम पक्ष को धमकाया जा रहा है इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

CO अनुज चौधरी पर भड़के सपा सांसद बर्क।- India TV Hindi
CO अनुज चौधरी पर भड़के सपा सांसद बर्क। Image Source : PTI/FILE

संभल: जिले के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी ने जुमे और होली को लेकर बयान दिया है, जिस पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल, सीओ अनुज चौधरी ने मुस्लिम समुदाय से अपील की थी कि जिन्हें होली के रंग से दिक्कत है वे घर से न निकलें। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि जिस तरह से मुसलमान ईद का इंतजार करते हैं, वैसे ही हिंदू होली का इंतजार करते हैं। सीओ ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है और होली साल में एक दिन आती है, ऐसे में जिन्हें रंग से परहेज है वे घर पर ही रहें। सीओ के इस बयान पर अब सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने निशाना साधा है। 

सीओ पर बर्क ने साधा निशाना

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने सीओ अनुज चौधरी पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जिस तरह शांति व्यवस्था की बैठक में मुस्लिम पक्ष को धमकाया जा रहा है इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। और मांग करता हूं कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही मेरी गुजारिश है जब तक एसी मानसिकता और कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारी शांति व्यवस्था की बैठक लेंगे तो इस तरह की बैठक का बहिष्कार करना चाहिए। इस तरह पहली बार नहीं है कि दो समाज के त्योहार एक साथ आए हैं। होली वाले दिन जुमा का दिन है साथ ही मेरी सभी से गुजारिश है कि एक-दूसरे के त्योहार का सम्मान करें। दोनों पक्ष इस बात का खयाल रखें कि किसी को भी कोई ठेस नहीं पहुंचे।"

सपा ने भी सीओ के बयान का किया विरोध

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से भी सीओ अनुज चौधरी के बयान पर विरोध जताया गया था। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जामेई ने सीओ अनुज चौधरी पर हमला बोलते हुए एक पोस्ट में लिखा, "वह सरकार की चापूलसी कर रहे हैं। सीओ अनुज चौधरी ने बीजेपी को खुश करने के लिए मुसलमानों के खिलाफ बयान दिया है। इससे बड़ा चापलूस कोई नहीं हुआ। इन्हें पता है कि ड्यूटी नहीं निभानी। मर्डर केस में बीजेपी ने मदद करी इसलिए उसे खुश कर रहा है। इसके करियर में एहसानात थे हमारे बड़ों के। विदेश गए, नौकरी लगी, रंगबाजी समाजवादियों से सीखी। जिस दिन सरकार बदलेगी तब ऊपर वाला प्रत्येक मामले में न्याय करेगा।"

यह भी पढ़ें- 

तांत्रिक के चक्कर में 5 साल के मासूम की दे दी बलि, घर में दफना दिया शव; पति-पत्नी गिरफ्तार

दिल्ली सरकार बंद करने जा रही है 250 मोहल्ला क्लिनिक, स्वास्थ्य मंत्री ने बताई ये बड़ी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।