1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में आज फिर खुदाई, ASI की टीम कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची, कृष्ण कूप का किया जाएगा सर्वे

संभल में आज फिर खुदाई, ASI की टीम कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची, कृष्ण कूप का किया जाएगा सर्वे

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 21, 2024 11:07 am IST,  Updated : Dec 21, 2024 11:23 am IST

शाही जामा मस्जिद से महज 500 मीटर की दूरी पर संभल में कल्कि मंदिर है। मंदिर के गेट से सटा हुआ कृष्ण कूप है। जहां पर आज एएसआई की टीम सर्वे कर रही है।

संभल में ASI टीम कर रही सर्वे- India TV Hindi
संभल में ASI टीम कर रही सर्वे Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मुस्लिम बहुल इलाके में सनातन के लगातार सबूत मिल रहे हैं। इसके बाद भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण (ASI) की टीम सर्वे कर रही है। संभल में आज लगातार दूसरे दिन भी सर्वे किया जा रहा है। शनिवार को भी ASI की टीम संभल के कल्कि विष्णु मंदिर पहुंच गई है। अब यहां पर ASI की टीम सर्वे का काम कर रही है। ASI की टीम के साथ प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं।

कूप के चारों तरफ 5 फीट ऊंची दीवार

आज सर्वे का काम कृष्ण कूप में किया जाना है, जो कल्कि मंदिर के मेन गेट के पास है। बताया जा रहा है कि ये कृष्ण कूप संभल के जामा मस्जिद के पास से महज 500 मीटर की दूरी पर है। कृष्ण कूप चारों तरफ दीवारों से घिरा हुआ है। इसके चारों तरफ 5 फीट ऊंची दीवार बनी हुई है। इसके साथ ही कूप के अंदर झाड़ियां और गंदगी फैली हुई है। 

साल 2021 में आए थे सीएम योगी

बता दें कि शुक्रवार को ASI की टीम ने 5 तीर्थ और 19 कूपों यानि कुल 24 जगहों का सर्वे किया था। आज कृष्ण कूप का सर्वेक्षण किया जाएगा। ये कूप संभल में कल्कि मंदिर के पास है। जो बहुत ही प्राचीन है। मंदिर के गेट पर एक बोर्ड लगा हुआ है। इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि साल 2021 में सीएम योगी यहां आए थे। अब यहां के कूपों और तीर्थों के सर्वे का काम किया जा रहा है। 

46 साल बाद खोला गया मंदिर

भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग की टीम ने शुक्रवार को कई जगहों पर सर्वेक्षण किया था। उसमें कार्तिक महादेव मंदिर भी शामिल है, जिसे 46 साल बाद 14 दिसंबर को खोला गया था। बताया जा रहा है कि ये मंदिर 1978 के दंगे के बाद से बंद था। सर्वे को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। जिस पर संभल के डीएम ने साफ कर दिया है कि किसी दरगाह या मस्जिद का सर्वेक्षण नहीं किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।