1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद में सैनिक की बेटी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

फर्रुखाबाद में सैनिक की बेटी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jul 04, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Jul 05, 2026 12:08 am IST

एक फौजी की बेटी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका अंजलि पाल की फाइल फोटो- India TV Hindi
मृतका अंजलि पाल की फाइल फोटो Image Source : REPORTER

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के धन्सुआ गांव में 20 वर्षीय बीएससी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना में प्रयुक्त छात्रा के पिता की लाइसेंसी राइफल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

घटना के समय घर में अकेली थी अंजलि

मृतका की पहचान अंजलि पाल (20) के रूप में हुई है। उसके पिता राजेश कुमार पाल भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में पंजाब में तैनात हैं। घटना के समय अंजलि घर में अकेली थी। उसकी मां किसी काम से बाहर गई थीं, जबकि भाई अपनी दुकान पर था। देर शाम जब भाई घर लौटा और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो वह पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते अंदर पहुंचा, जहां अंजलि अचेत अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

मथुरा में शादी समारोह में खूनी खेल 

वहीं, मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र स्थित रोज़ी गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आपसी विवाद में गोली चल गई। गोली लगने से गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक गजेंद्र और आरोपी पवन चचेरे भाई हैं। दोनों नौहझील थाना क्षेत्र के परसोली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शादी समारोह के दौरान कहासुनी हुई और आरोपी पवन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गजेंद्र पर कई राउंड फायर कर दिए। गोली लगने से गजेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रिपोर्ट- सुरजीत कुशवाहा, फर्रुखाबाद

 ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में पत्नी ने पेट्रोल डालकर पति को जिंदा जलाया, बीड़ी से जलने का बनाया बहाना, एक गलती से पकड़ी गई चाल

दूसरी शादी के दो महीने बाद नर्सिंग असिस्टेंट ने की खुदकुशी, पत्नी, साली और साढ़ू पर गंभीर आरोप, केस दर्ज

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।