1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपथ का निरीक्षण करने पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, बोले- अभी रात में सड़क बनी है, मैंने देखा

रामपथ का निरीक्षण करने पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, बोले- अभी रात में सड़क बनी है, मैंने देखा

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Avinash Rai
 Published : Jun 29, 2024 06:49 pm IST,  Updated : Jun 29, 2024 08:30 pm IST

अयोध्या में हुए जलभराव और रामपथ पर हुए गड्ढों का निरीक्षण करने आज सपा सांसद रामपथ पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कहा कि केवल इंजीनियरों को सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

SP MP Awadhesh Prasad arrived to inspect Rampath said The road was built at night I saw it- India TV Hindi
सपा सांसद अवधेश प्रसाद Image Source : FILE PHOTO

फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवेधश प्रसाद ने 29 जून को अयोध्या में रामपथ, श्रीराम चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान राम पथ को देखने पहुंचे सांसद अवेधश प्रसाद ने कहा कि रामपथ पर गड्ढे क्यों हुए, इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार डंका पीटती है, अयोध्या में बहुत विकास किया। कितना विकास किया वो दिख रहा है। मैंने आज देखा, अभी रात में सड़क बनी है। जिनके हाथ में पावर है, वो इन गड्ढों के लिए जिम्मेदार हैं। राम का नाम की सड़क है। राम के नाम पर भाजपा ने वोट मांगा। ये मामूली सड़क नहीं है। पता नहीं कितना पैसा लगा इस सड़क को बनाने में। 6 इंजीनियर सस्पेंड करने से नहीं चलेगा। इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए।

अयोध्या में जलभराव

दरअसल अयोध्या में 2 दिन हुई बारिश ने अयोध्या की सच्चाई को सबके सामने ला दिया। रेलवे स्टेशन से रामपथ पर आने वाले मार्ग में जलभराव हुआ। इस कारण सड़कों पर गड्ढे आ गए। वहीं कई इलाकों में हुए जलभराव के कारण लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर विस्थापित होना पड़ा है। इस बीच बीते दिनों अयोध्या की दुर्दशा लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा था कि शुक्रवार को सत्र खत्म होने के बाद 29 जून को मैं अयोध्या जाकर मौके पर सबकुछ देखूंगा और फिर जिम्मेदार लोगों से जवाब लूंगा। बता दें कि जिस मार्ग पर जलभराव हुआ है, वह मंदिर से काफी करीब है।

अखिलेश यादव ने कसा था तंज

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 28 जून को इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया था। अपने पोस्ट में उन्होंने अयोध्या के एक वीडियो को शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ये जो हर तरफ भ्रष्टाचार का सैलाब है। उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।" बता दें कि अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अयोध्या की जलभराव का वीडियो दिखाया गया है। बता दें कि अयोध्या में कई लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है और काफी नुकसान का सामना लोग कर रहे हैं। रामपथ पर हुए गड्ढे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई भी कर दी है। पीडब्ल्यूडी विभाग के तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।