1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मथुरा और वृंदावन की गलियां भी इंतजार तो कर रही होंगी', श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान

'मथुरा और वृंदावन की गलियां भी इंतजार तो कर रही होंगी', श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान

 Published : Mar 27, 2024 03:55 pm IST,  Updated : Mar 27, 2024 06:23 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन की गलियां भी इंतजार कर रही होंगी।

Yogi Adityanath, UP CM- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश Image Source : INDIA TV

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार का आगाज भी कर दिया है। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर एक बड़ा बयान दिया। 

मथुरा और वृंदावन को इंतजार

योगी आदित्यनाथ ने पहले अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र किया। उन्होंने कहा-होली खेले रघुवीरा भजन तो हम लोगों ने खूब सुना.. लेकिन 500 वर्षों में पहली बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने धाम में विराजमान होकर होली के साक्षात दर्शन हम सबको कराए। मथुरा और वृंदावन की कुंज गलियां भी इंतजार तो कर रही रही होंगी।'

पूरी दुनिया में मथुरा-वृंदावन की होली की चर्चा

उन्होंने कहा कि दुनिया के अंदर मथुरा और वृंदावन की होली की बहुत चर्चा होती है। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखते बनती है। हमें लगता है कि अभी भी यहां ऐसी व्यवस्था बनानी है ताकि श्रद्धालुओं को किसी किस्म की दिक्कत न हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।