1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर में पत्नी से पिटाई के मामले में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की मुश्किलें बढ़ीं, FIR दर्ज

बुलंदशहर में पत्नी से पिटाई के मामले में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की मुश्किलें बढ़ीं, FIR दर्ज

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 05, 2026 01:22 pm IST,  Updated : Sep 05, 2026 01:41 pm IST

यूपी के बुलंदशहर में पत्नी से पिटाई के मामले में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

Guddu Pandit- India TV Hindi
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ FIR दर्ज Image Source : VIRAL VIDEO SCREENGRAB/GUDDU-FB

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में पत्नी की पिटाई के मामले में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ पुलिस ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। गुड्डू पंडित पर मारपीट, गाली गलौच की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

सपा और बसपा के टिकट पर 2 बार विधायक रहे गुड्डू पंडित

सपा और बसपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी अर्चना पंडा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अपनी पत्नी अर्चना पंडा के बाल पकड़कर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। 

अर्चना पंडा भी पूर्व विधायक पर झाड़ू चलाती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने अर्चना पंडा की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। 

सीओ सिटी का सामने आया बयान

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मारपीट और गाली गलौच की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि अगर विधायक जैसे जिम्मेदार पद पर 2 बार रहने वाला व्यक्ति एक महिला के साथ सरेआम इस तरह का व्यवहार कर सकता है तो एक आम इंसान से तो अच्छे व्यवहार की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व विधायक की पत्नी जमीन पर पड़ी हैं और गुड्डू खड़े नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि जिस पत्नी के साथ गुड्डू का ये वीडियो सामने आया है, वह गुड्डू की तीसरी पत्नी हैं और कांग्रेस की नेता भी हैं। इनका नाम अर्चना पांडा है और ये कांग्रेस महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। यानी वह भी राजनीतिक रसूख रखने वाली महिला हैं। इसके बावजूद उन्हें इस तरह का व्यवहार सहना पड़ा।

ये पहली बार नहीं है, जब गुड्डू पर गंभीर आरोप लगे हों, उससे पहले भी उन्हें एक मामले में दोषी पाया जा चुका है और विशेष MP-MLA कोर्ट ने उन्हें 14 महीनों के लिए जेल भेजा था। गुड्डू ने साल 2011 में एक उम्मीदवार पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बनाया था।  (रिपोर्ट- वरुण शर्मा)

ये भी पढ़ें-

कौशांबी में शकील के घर पर चल गया बुलडोजर, हाफ एनकाउंटर के बाद बोला, 'मुझे माफ कर दें'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।