1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में तांत्रिक के कहने पर लिया बहन की मौत का बदला, 40 हजार रुपये की सुपारी देकर मरवाया

बरेली में तांत्रिक के कहने पर लिया बहन की मौत का बदला, 40 हजार रुपये की सुपारी देकर मरवाया

 Published : Nov 20, 2024 11:55 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 12:00 am IST

यूपी के बरेली में एक महिला की हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Image Source : INDIA TV

बरेलीः बरेली के थाना बारादरी इलाके में महिला रूपवती की हत्या की गुत्थी आज पुलिस ने सुलझा दी है। महिला की हत्या का कारण पड़ोस में रहने वाले लड़के सार्थक का बदला लेना था। उसने अपनी बहन की आत्महत्या का जिम्मेदार रूपवती को ठहराया और उसकी हत्या के लिए चालीस हजार रुपये में सुपारी देकर दो लोगो को हत्या की साजिश में शामिल कर लिया। 

बहन की मौत के लिए रूपवती को मानता था दोषी

सार्थक की बहन पल्लवी ने अप्रैल में आत्महत्या कर ली थी। सार्थक ने इसके लिए रूपवती को दोषी ठहराया, क्योंकि उनका परिवार और रूपवती के बीच किसी बात को लगातार विवाद चलता रहता था। पल्लवी की मृत्यु के बाद घरवालों ने कोई कार्रवाई नहीं की। सार्थक को यकीन था कि उसकी बहन की आत्महत्या के लिए महिला रूपवती जिम्मेदार थी और मन ही मन उसका का गुस्सा बढ़ता गया। इस दौरान वह एक तांत्रिक के संपर्क में आया, जिसने यह दावा किया कि तेरी बहन पल्लवी की मौत की वजह कोई औरत है। इसके बाद भाई सार्थक ने हत्या की योजना बनाई।

40 हजार रुपये की दी सुपारी

भाई सार्थक ने सागर और निखिल से संपर्क कर हत्या की साजिश रची। दोनों को काम पूरा होने पर बीस -बीस हजार रुपये देने का वादा किया। हत्या के लिए शनिवार का दिन तय हुआ। सार्थक ने रूपवती के ठेले के पास खड़े होकर दो लोगो को इशारा किया। निखिल ने बाइक से उतरकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से सार्थक और सागर को गिरफ्तार कर लिया। निखिल अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

दो आरोपी फरार, एक अभी भी फरार

रूपवती हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। दोनों को जेल भेज दिया गया है, और  निखिल की तलाश जारी है। थाना बारादरी क्षेत्रांतर्गत संजय नगर रोड पर कुंवर बारात घर के पास एक महिला को गोली मारकर हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनका एक साथी अभी फरार है।

(बरेली से विकास साहनी की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।