1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: बांदा में शादी के घर में छाया मातम, बारातियों से भरी जीप पेड़ से टकराई, 4 लोगों की मौत

यूपी: बांदा में शादी के घर में छाया मातम, बारातियों से भरी जीप पेड़ से टकराई, 4 लोगों की मौत

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 22, 2023 02:46 pm IST,  Updated : May 22, 2023 02:46 pm IST

यूपी के बांदा में एक शादी के घर में उस वक्त मातम पसर गया, जब बारातियों से भरी जीप पेड़ से टकरा गई और 4 लोगों की मौत हो गई। मामला बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र का है।

UP News- India TV Hindi
Banda Image Source : REPRESENTATIVE PIC

बांदा: यूपी के बांदा में एक शादी के घर में उस वक्त मातम पसर गया, जब बारातियों से भरी जीप पेड़ से टकरा गई और 4 लोगों की मौत हो गई। मामला बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र का है। इस घटना में 3 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया कि बांदा जिले के तिंदवारी से एक जीप बारातियों को लेकर लौट रही थी। 21-22 मई की दरमियानी रात करीब दो बजे बदौसा क्षेत्र के तुर्रा गांव के नजदीक सड़क पर अचानक किसी मवेशी के आ जाने से उसे बचाने की कोशिश में जीप चालक राजीव नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराया। 

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जीप चालक राजीव उर्फ राजू तिवारी (48) के साथ-साथ देवराज द्विवेदी (65), लक्ष्मी द्विवेदी (70) और कैलाशी (54) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहित (22), शिवशंकर (30), देवी प्रसाद (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

वहां से शिवशंकर और देवी प्रसाद को कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के वक्त जीप में सात लोग सवार थे। वे सभी रविवार को तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव के रहने वाले राजू सिंह के बेटे अंकित सिंह की बारात में गए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (इनपुट:भाषा)

ये भी पढ़ें: 

कर्नाटक: सिद्धारमैया सरकार की आलोचना करना सरकारी टीचर को पड़ा महंगा, हो गया सस्पेंड, जानें पूरा मामला 

2 हजार का नोट बदलने को लेकर सामने आया RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कही ये बात 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।