1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'PDA का मतलब परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी', सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा अटैक

'PDA का मतलब परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी', सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा अटैक

 Updated : Aug 14, 2025 03:44 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विकसित यूपी-2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर बोलेंगे, जिसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी जाएगी।

cm yogi adityanath- India TV Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

यूपी विधानसभा में 24 घंटे का नॉन स्टॉप सेशन जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में चर्चा का जवाब दिया। सीएम योगी विकसित यूपी-2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर बोल रहे थे, इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी जाएगी। इससे पहले चर्चा के दौरान योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद की विरोधियों पर की गई टिप्पणी से जोरदार हंगामा हो गया। विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा के दौरान संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के टोका टोकी के बीच में बयान दिया। नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बयान का विरोध किया जिसके बाद हंगामा इतना बढ़ा कि समाजवादी पार्टी के विधायक वेल में आ गए और स्पीकर को माइक बंद करवाना पड़ गया। 

 

UP Assembly Session Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 3:44 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    यूपी विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

    उत्तर प्रदेश विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • 12:40 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'UP एक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार कर सकता है'

    जब हम इस विज़न डॉक्यूमेंट पर चर्चा कर रहे थे, तो मैंने 2-3 बातें देखीं... हर विधानसभा क्षेत्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और विकास का गवाह बनना चाहिए। एक विकसित उत्तर प्रदेश ही एक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार कर सकता है। मैंने देखा कि कुछ लोग विकास के बारे में कम और बिजली के बारे में ज़्यादा बात कर रहे थे- सीएम योगी

  • 12:38 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सपा की हालत कुएं के मेंढक जैसी- योगी

    आपका (समाजवादी पार्टी) परिवार विकास प्राधिकरण भी इसका उदाहरण है, वे केवल अपने तक ही सीमित रहना जानते हैं। स्वामी विवेकानंद ने अपनी कहानियों में इसके बारे में कहा था...समाजवादी पार्टी की हालत कुएं के मेंढक जैसी है। दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन आप केवल अपने परिवारों तक ही सीमित रहना जानते हैं। और आप उत्तर प्रदेश के साथ भी यही करना चाहते हैं- सीएम योगी

  • 12:20 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    '2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने स्थापित किया कानून का राज'

    2017 तक योजनाओं का लाभ नहीं, युवाओं को रोजगार नहीं, किसानों को राहत नहीं और निवेशकों को भरोसा नहीं। अपराध का बोल-बाला था। पलायन की पीड़ा, गरीबी और इलाज के आभाव में दम तोड़ते बच्चे, सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद कल्चर यूपी में हावी था। 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार ने कानून का राज स्थापित किया- सीएम योगी

  • 12:00 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'बात मुर्गे तक पहुंच जाती है...'

    सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष पर सीधा तंज कसते हुए कहा कि “हमारे नेता प्रतिपक्ष बुजुर्ग हैं, जब खुद से बोलते हैं तो थोड़ा सही बोल लेते हैं, लेकिन बोलते-बोलते बात मुर्गे तक पहुंच जाती है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इनकी सोच कुएं के मेंढक की तरह है।

  • 11:53 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    अखिलेश पर सीएम योगी का बड़ा अटैक

    सीएम योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। सीएम ने कहा कि PDA का मतलब परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी है। 

  • 11:49 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    CM योगी ने चर्चा के लिए सभी सदस्यों को दिया धन्यवाद

    यूपी विधानसभा में बीते 24 घंटे से हो रही विजन डॉक्यूमेंट पर हो रही चर्चा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे में 187 वक्ताओं ने इस पर अपने विचार रखे हैं। मैं सभी पक्ष और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देता हूं।  

     

  • 11:45 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    यूपी देश की ऊर्जा का केंद्र बिंदू- CM योगी

    सीएम योगी ने सदन में चर्चा का जवाब देते हुए कहा, यूपी देश की ऊर्जा का केंद्र बिंदू है। यूपी देश का ग्रोथ इंजन है, यूपी के विकास से देश की तरक्की हुई है। 

     

  • 10:53 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने की विपक्ष की तारीफ

    यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यूपी विधानसभा में 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर हुई चर्चा पर कहा, "मुझे अच्छा लगा रहा है कि हमारे सदस्य इस समय जनता के हित के लिए, जनता के विषयों को लेकर विधानसभा में अपनी बात उठा रहे हैं। सरकार ने जो जनता के लिए किया है और जो विजन सरकार द्वारा तय किया गया है, वो सरकार प्रस्तुत कर रही है। विपक्ष ने कुछ बहुत सकारात्मक सुझाव भी दिए हैं। बहुत सकारात्मक चर्चा हुई है।"

     

  • 10:46 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    चर्चा के बीच अखिलेश ने कसा तंज

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा में हो रही चर्चा के बीच तंज कसा है। अखिलेश ने कहा, भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर साबित कर दिया है कि वो प्रदेश चलाने में कितना पिछड़ गये हैं, इसीलिए चौबीसों घंटे काम करने की बात कर रहे हैं। भाजपा सरकार बताए कि उसके मुखिया से लेकर मंत्री व कितने विधायक चौबीसों घंटे उपस्थित रहे। जनता 24 घंटे सदन चलाने के पीछे का तर्क पूछ रही है। 

  • 7:05 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    आशीष पटेल ने शिक्षा विभाग का विजन पेश किया

    शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने चर्चा के दौरान विभाग का विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छात्र-छात्राओं को अच्छी तकनीकी शिक्षा देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने पर विचार करेगी। इसके साथ ही बच्चों पर फीस का बोझ न आए इसके लिए फीस फाइनल होगी।  

  • 7:04 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बेसिक शिक्षा विभाग का एक भी स्कूल नहीं होगा बंद

    योगी सरकार ने कल साफ कर दिया है कि यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग का एक भी स्कूल बंद नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने ये भी बताया कि जिन स्कूलों में पचास के कम बच्चे हैं उनके लिए क्या फॉर्मूला है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि जिन स्कूलों में पचास से कम बच्चे हैं, उन स्कूलों को योगी सरकार बंद कर रही है। इसे लेकर विधानसभा में सवाल पूछा गया तो शिक्षा मंत्री ने स्थिति साफ कर दी।

     

  • 7:02 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन

    यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन दिन पहले ही शुरू हुआ है। इसका आज चौथा दिन है। सदन में बुधवार सुबह 11 बजे विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्‍युमेंट 2047 पर लगातार 24 घंटे की चर्चा जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।