1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी बीजेपी संगठन की लिस्ट जारी, 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाए गए, पूजा पाल और राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

यूपी बीजेपी संगठन की लिस्ट जारी, 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाए गए, पूजा पाल और राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Mangal Yadav
 Published : Jun 25, 2026 12:42 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 01:31 pm IST

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। नए पदाधिकारियों की लिस्ट के अनुसार, सपा से आई पूजा पाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

लखनऊः  यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन की लिस्ट जारी कर दी है। पंकज चौधरी की टीम यानी यूपी बीजेपी के संगठन में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। सपा से बगावत करके बीजेपी में आईं विधायक पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। 

यूपी बीजेपी प्रदेश संगठन की लिस्ट के मुताबिक, 19 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डा धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, आलोक गुप्ता, राजेश यादव और कृष्ण बिहारी राय शामिल हैं। इनमें कई ओबीसी वर्ग के नेता शामिल हैं। 

यूपी बीजेपी प्रदेश संगठन की सूची

ये नेता बनाए गए प्रदेश महामंत्री

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन में आठ महामंत्री भी बनाए हैं। इनमें रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी शामिल हैं। 

इन नेताओं को बनाया गया प्रदेश मंत्री

पंकज चौधरी ने अपनी टीम में 18 मंत्री भी बनाए हैं। जिन नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया है, उनमें कई ओबीसी वर्ग से आते हैं। बीजेपी ने इस लिस्ट में सभी जातियों के नेताओं को जगह दी है। जिन नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया है, उनमें विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर और प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बीजेपी आलाकमान ने दी नए संगठन को मंजूरी

पंकज चौधरी की तरफ से कहा गया है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से विचार विमर्श के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। अभी हाल में ही पंकज चौधरी ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के बीच नए संगठनात्मक ढांचे को लेकर चर्चा हुई थी। बता दें कि संगठन को मजबूत करने के लिए दिल्ली और लखनऊ में कई बार बैठक हुई। जिनमें पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई थी। नई घोषित राज्य संगठन टीम विधानसभा चुनावों से पहले ज़मीनी स्तर पर पार्टी के नेटवर्क को मज़बूत करने और चुनावी तैयारियों को बेहतर बनाने की पार्टी की रणनीति को दर्शाती है।

ये भी पढ़ेंः 'पंडितों का हित बसपा में', मायावती ने चुनाव से पहले खेला ब्राह्मण कार्ड, सपा में बढ़ी बेचैनी, 2 उम्मीदवार भी घोषित

मायावती ने OBC तो अखिलेश यादव की ब्राह्मण नेताओं के साथ मीटिंग, यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।