1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: फर्रुखाबाद में शराबियों ने मचाया आतंक, रेलवे स्टेशन परिसर के किनारे सो रहे आधा दर्जन लोगों को कार से कुचला

यूपी: फर्रुखाबाद में शराबियों ने मचाया आतंक, रेलवे स्टेशन परिसर के किनारे सो रहे आधा दर्जन लोगों को कार से कुचला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 24, 2023 10:48 am IST,  Updated : Jul 24, 2023 03:26 pm IST

यूपी के फर्रुखाबाद में शराबियों ने नशे में धुत होकर रेलवे स्टेशन परिसर के किनारे सो रहे आधा दर्जन लोगों पर कार चढ़ा दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Farrukhabad News- India TV Hindi
घायलों को ले जाते लोग Image Source : INDIA TV

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में शराबियों ने नशे में धुत होकर तांडव मचाया है। इन नशेड़ियों ने रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर सो रहे आधा दर्जन लोगों पर कार चढ़ा दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। कार चालक लोगों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया है और कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची

ये घटना फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में घटी है। रविवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र में फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव भूड़ नगरिया निवासी 65 वर्षीय नत्थू, सलीम की 10 वर्षीय पुत्री नसरीन, जनपद अलीगढ़ के गांव अपरकोट निवासी 60 वर्षीय मालती, उनकी 25 वर्षीय भतीजी सुनीता पत्नी अर्जुन और स्टेशन के निकट निवासी 60 वर्षीय सुशीला पत्नी हरिप्रसाद सो रहे थे। तभी अज्ञात आरोपी इन लोग पर कार चढ़ाते हुए भाग गया। जबकि वहां पर सो रहे अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

घायलों को 108 एंबुलेंस से आनन -फानन में डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया। घायल नत्थू भीख मांगकर गुजारा करता है। वहीं, अन्य लोग बर्तन की फेरी लगाकर जीवन यापन करते हैं।

घटना की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, शाम होते ही शराबियों का रेलवे स्टेशन परिसर में लगातार जमावड़ा लग रहा है, जिस पर कोई सख्त कार्रवाई की बात अभी तक सामने नहीं आई है।(इनपुट- फर्रुखाबाद से जितेंद्र की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

माफिया मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया

गुजरात: जूनागढ़ के दाता रोड पर 2 मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप, कई लोगों के दबे होने की खबर

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।