1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: ससुर ने बहू का उस्तरे से रेत डाला गला, पीड़िता को रास्ते में फेंककर हुआ फरार, सामने आई वजह

यूपी: ससुर ने बहू का उस्तरे से रेत डाला गला, पीड़िता को रास्ते में फेंककर हुआ फरार, सामने आई वजह

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 21, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Aug 21, 2024 04:33 pm IST

बुलंदशहर में एक ससुर ने उस्तरे से अपनी बहू का गला रेत दिया। इसके बाद वह पीड़िता को रास्ते में फेंककर फरार हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Bulandshahr- India TV Hindi
ससुर ने अपनी बहू का गला उस्तरे से रेता Image Source : INDIA TV

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपनी बहू का गला उस्तरे से रेत दिया है। यही नहीं बल्कि ससुर अपनी बहू को रास्ते में फेंककर फरार भी हो गया।

क्या है पूरा मामला? 

बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में एक ससुर ने उस्तरे से अपनी पुत्रवधु का गला रेत दिया और फिर पीड़िता को रास्ते में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में महिला को रेफर कर दिया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 2 सालों से पीड़ित महिला अपने पति से अलग रह रही थी और अपने ससुर के साथ खुर्जा में रह रही थी।

सामने आई वजह 

ससुर ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, उसकी वजह भी सामने आई है। ससुर अपनी बहू के किसी और व्यक्ति के साथ चले जाने पर नाराज था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

पीड़िता का बयान सामने आया

पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष का पूरा परिवार मुझे मारना चाहता है। मेरी सास, देवर और ससुर मुझे मारना चाहते हैं। मेरे ससुर ने मेरी गर्दन काट दी। मैं ससुर से बचकर भाग आई। (बुलंदशहर से वरुण शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।