1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेम संबंध का हुआ दुखद अंत, प्रेमी की दूसरी लड़की से सगाई पर प्रेमिका ने दी जान

प्रेम संबंध का हुआ दुखद अंत, प्रेमी की दूसरी लड़की से सगाई पर प्रेमिका ने दी जान

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Oct 08, 2026 09:32 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 09:33 pm IST

कौशांबी में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें 5 साल के प्रेम संबंध का दुखद अंत देखने को मिला जहां प्रेमी की दूसरी युवती के साथ सगाई होने के बाद प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाने के साथ आत्महत्या कर ली।

Kaushambi- India TV Hindi
कौशांबी में घटना के बाद पहुंची पुलिस। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें प्रेम संबंध का दुखद अंत देखने को मिला जहां प्रेमी की दूसरी युवती के साथ सगाई होने के बाद प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कौशांबी में हुई इस घटना ने सभी को चौंका दिया जिसमें बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब पिछले 5 साल से प्रेम संबंध था और प्रेमी ने शादी का वादा किया था। आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने लेकिन अचानक प्रेमी ने दूसरी युवती से सगाई कर ली, जिसमें यह मामला कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र का है।

प्रेमी ने युवती से किया था शादी का वादा

कौशांबी में प्रेम संबंध की इस घटना के दुखद अंत को लेकर बताया जा रहा है कि कोखराज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का नरेंद्र कुमार नाम के युवक से करीब 5 साल से प्रेम संबंध था। परिजनों के मुताबिक नरेंद्र ने युवती से शादी का वादा किया था। दोनों के बीच नजदीकी संबंध भी थे। आरोप है कि इसी बीच नरेंद्र कुमार ने दूसरी युवती से सगाई कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान थी। आरोप है कि इसी से आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। युवती की मौत के पीछे लगाए गए आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।

सर्जन ने पत्नी से विवाद के बाद की थी आत्महत्या

कानपुर में एक सरकारी अस्पताल के 47 वर्षीय सर्जन ने पत्नी के साथ विवाद के बाद आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक सर्जन ने अपने अपार्टमेंट में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की जिसमें जनरल सर्जन संदीप सिंह, कानपुर देहात के एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में तैनात थे। 4 अक्टूबर को निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में उन्होंने अपनी छाती में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी कंचन कमरे में भागी और उन्हें खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि परिवार के सदस्य संदीप को रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(रिपोर्ट - अयमान अहमद)

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

ये भी पढ़ें

16 साल की शादी के बाद तीन तलाक, दो बेटों के सामने पत्नी को घर से निकाला

लखनऊ में गोमती नदी का कहर, पॉश इलाकों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, इकाना स्टेडियम से टूर्नामेंट शिफ्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।