1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में दहलाने वाली घटना: बाप ने नाबालिग बेटी का गला घोंटा, चेहरे पर एसिड डाला, फिर लाश को नहर में फेंक दिया

लखनऊ में दहलाने वाली घटना: बाप ने नाबालिग बेटी का गला घोंटा, चेहरे पर एसिड डाला, फिर लाश को नहर में फेंक दिया

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 20, 2026 05:47 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 06:03 pm IST

लखनऊ में दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को गला घोंट कर मार डाला। इसके बाद उसने बेटी के चेहरे पर एसिड डाला और फिर लाश को नहर में फेंक दिया।

UP Lucknow father killed daughter- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आ रही है। लखनऊ में एक बाप ने ही अपनी नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और लड़की की पहचान छुपाने के लिए लड़की के चेहरे पर एसिड डाल दिया और शव को बाराबंकी में शारदा नहर में फेंक दिया। मामला चिनहट थाने का है। हत्या की इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।

पिता ने ही दी थी पुलिस को सूचना

हैरान कर देने वाली एक और जानकारी सामने आई है कि अपनी बेटी की हत्या करने वाले पिता ने ही 16 अप्रैल को बेटी की गायब होने की सूचना दी थी। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को पिता पर शक हुआ। पिता ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह बीते 14 अप्रैल को बेटी को बाराबंकी ले गया था। इसके बाद उसने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी।

कैसे की गई हत्या?

इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पिता विजय चौबे और उसके दोस्त अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया है। विजय चौबे ने पुलिस को बताया है कि उसे शक था कि उसकी बेटी का अफेयर है। इसके बाद विजय ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्लान बनाया। उन्होंने एक गाड़ी किराये पर ली। फिर लड़की को झाड़ फूंक के बहाने सुल्तानपुर ले गया। रात में एक ढाबे में खाना खाया, ढाबे में ही रात में ही रुके और दूसरे दिन सुल्तानपुर से वापस आये। वे काफी देर तक सड़कों पर घूमते रहे और रात होने का इंतजार किया। इसके बाद आरोपी ने रात में 1 से 2 बजे के बीच रोड के किनारे गाड़ी में पीछे सो रही बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी।

मुंह में एसिड डाला और शव को नहर में फेंका

बेटी की हत्या करने वाले आरोपी विजय ने पुलिस को बताया है कि वो एसिड साथ मे लेकर गए थे। शव को कोई पहचान ना पाए इसलिए उन्होंने बेटी के शव के मुंह में एसिड डाला और शव को शारदा नहर में फेंक दिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्यवाही कर रही है।

ये भी पढ़ें- यूपी: मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण का मामला, हिंदू युवक को मुस्लिम बनाकर नमाज पढ़वाने और जबरन गाय का मांस खिलाने के लगे आरोप

‘उल्टी गैंग' का पर्दाफाश! ऑटो में सवारी बनकर ऐसे करते थे लूट का कांड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।