1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: शख्स ने अजगर को बीच से फाड़ दिया, बेरहमी से चाकू से काटते हुए VIDEO वायरल

यूपी: शख्स ने अजगर को बीच से फाड़ दिया, बेरहमी से चाकू से काटते हुए VIDEO वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 15, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 02:49 pm IST

यूपी के कानपुर में एक शख्स ने बीच सड़क पर अजगर को चाकू से काट डाला। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक, अजगर का पेट चीरते हुए दिखाई दे रहा है।

python- India TV Hindi
अजगर को शख्स ने बेरहमी से काट डाला Image Source : REPORTER INPUT

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक शख्स ने एक अजगर को बीच सड़क पर चाकू से काट डाला। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में शख्स अजगर को अपने दोनों पैरों से दबाए हुए है और चाकू से उसका पेट फाड़ रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मामला कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पनका गांव का है। यहां एक शख्स का हिंसक रूप देखने को मिला। शख्स ने सड़क के बीचों-बीच बेजुबान अजगर को चाकू से बेरहमी से काट डाला। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, युवक अजगर को नदी से पकड़कर लाया था। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक, सड़क पर कितनी बेरहमी से अपने पैरों के नीचे अजगर को दोनों तरफ दबाकर उसको चाकू से काटने में लगा है। आरोपी युवक की पहचान ब्रजेश के रूप में हुई है। इस घटना को इतना भयानक तरीके से अंजाम दिया गया कि उसका रियल फुटेज हमें ब्लर करके दिखाना पड़ रहा है।

कितने खतरनाक होते हैं अजगर?

अजगर नाम सुनते ही दिल और दिमाग में कंपकंपी दौड़ने लगती है। ये दुनिया के सबसे बड़े सांपों में से एक हैं। वे इंसान के लिए खतरनाक हो सकते हैं लेकिन वह आम तौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते हैं। वह केवल उस स्थिति में हमला करते हैं, जब वह भूखे हों और इंसान को ही अपना शिकार समझ लें। इसके अलावा कई बार वह जान बचाने के लिए भी हमलावर रवैया अपनाते हैं।

अजगर खतरनाक तो होते हैं, लेकिन इंसानों को खाने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं होती है। वे स्वभाव से डरपोक माने जाते हैं और शोर मचाने पर भाग जाते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि अगर वो आक्रामक रुख अपना लें तो वह जानलेवा साबित हो सकते हैं। वह अपने शिकार को जकड़कर उसकी जान लेते हैं। (इनपुट: ज्ञानेंद्र शुक्ला)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।