1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल्स ने क्या भविष्यवाणी की थी और वास्तविक नतीजे क्या निकले?

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल्स ने क्या भविष्यवाणी की थी और वास्तविक नतीजे क्या निकले?

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 15, 2025 08:13 am IST,  Updated : Nov 15, 2025 08:13 am IST

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन चुनावों में NDA को प्रचंड बहुमत मिला है और महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हैरानी की बात ये है कि ज्यादातर एग्जिट पोल्स भी ये नहीं बता पाए कि NDA को इतनी ज्यादा सीटें मिलेंगी।

Bihar Election Result 2025- India TV Hindi
बिहार चुनाव में NDA को मिली शानदार जीत Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन चुनावों में NDA को प्रचंड जीत हासिल हुई है और महागठबंधन को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हैरानी की बात ये है कि एग्जिट पोल्स में ज्यादातर न्यूज चैनल्स और एजेंसियों ने NDA की जीत की संभावना तो जताई थी लेकिन इतनी ज्यादा सीटें मिलने की संभावना नहीं जताई थी। वास्तविक नतीजों में NDA ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। 

बिहार विधानसभा चुनाव में किसे कितनी सीटें मिलीं?

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनावों में NDA ने 202 सीटों पर जीत हासिल की और महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमटकर रह गया। 6 सीटें अन्य ने जीती हैं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों का बहुमत आवश्यकता होता है लेकिन NDA ने तो इतना अपार जनसमर्थन जुटा लिया है कि अब उसे 5 साल सरकार चलाने में किसी तरह की समस्या नहीं होने वाली है। 

बिहार चुनाव को लेकर सामने आए थे ये एग्जिट पोल्स

 सीरियल    नंबर                   न्यूज चैनल/एजेंसी   NDA   महागठबंधन   अन्य
   1 पोल डायरी  184-209      32-49    1-5
   2 प्रजा पोल एनालिटिक्स   186      50     7
   3 न्यूज 24   152      84     7
   4 India TV-मैट्रिज  147-167     70-90     0
   5 दैनिक भास्कर  145-160     73-91    5-10
   6 पीपुल पल्स  133-159     75-101    2-13
   7 पीपुल्स इनसाइट  133-148     87-102    3-8
   8 चाणक्य  130-138     100-108    3-5
   9 पोलस्ट्रेट  133-148      87-102    3-5
   10 JVC'S पोल्स  135-150     88-103    3-6
   11 टाइम्स नॉउ  143     95     5
   12 पी मार्क  142-162    80-98    3-8
   13 टीआईएफ रिसर्च  145-163    76-95    3-6
   14 एक्सिस माय इंडिया   121-141    98-118    1-7
   15 टुडे चाणक्य  148-172    65-89    3-9

पोल डायरी का एग्जिट पोल निकला सटीक

बिहार चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल्स में लगभग सभी ने NDA को बहुमत तो दिया लेकिन 200 से ज्यादा सीटें केवल पोल डायरी ने दी थीं। पोल डायरी के एग्जिट पोल में NDA को 184 से 209 सीट, महागठबंधन को 32-49 सीट और अन्य को 1 से 5 के बीच सीटें दी गईं थीं। 

जब चुनाव के नतीजे सामने आए तो सबसे सटीक एग्जिट पोल, पोल डायरी का निकला। NDA ने 202 सीटों पर जीत हासिल की और महागठबंधन को 35 सीटें मिलीं। अन्य को 6 सीटें मिलीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।