1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने सांप से दिया डंसवा, प्रेमी ड्राइवर के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने सांप से दिया डंसवा, प्रेमी ड्राइवर के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

 Reported By: Hima Agarwal Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 18, 2026 09:46 am IST,  Updated : Jul 18, 2026 11:50 am IST

मेरठ में स्वाट टीम देहात एवं थाना हस्तिनापुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पति की साजिशन हत्या के मामले का सफल खुलासा किया है। इस घटना में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

The deceased husband with his wife- India TV Hindi
मृतक पति अपनी पत्नी के साथ Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी घटना का पुलिस ने खुलासा किया है जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि 17 जुलाई को हमें सूचना मिली थी कि अतुल पवार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पत्नी दामिनी ने अपने पति को सांप काटने की सूचना दी थी, जिसके बाद अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को गांव भंडोरा ले गए और मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना हस्तिनापुर पुलिस को सूचना दी थी। इस के बाद टेक्निकल सर्विलांस किया गया जिसमें सामने आया कि अतुल की पत्नी दामिनी का स्कूल के ड्राइवर तुषार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद जब दोनों के फोन की जांच की गई तो यह पता चला कि डिब्बे में बंद सांप का फोटो मिला। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो इन्होंने कबूला कि उन्होंने किसी सपेरे से सांप खरीदा था और दोनों ने मिलकर अतुल की हत्या की साजिश रची थी।

पब्लिक स्कूल का संचालक था अतुल

पुलिस के अनुसार अतुल पंवार जिनकी उम्र 35 साल थी वह पत्नी दामिनी के साथ थाना हस्तिनापुर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल का संचालन करते थे और वहीं रहते थे। दोनों ने साल 2019 में प्रेम विवाह किया था। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिजनों ने बताया कि अतुल को अस्पताल भी लेकर गए थे। पुलिस टीम के मन में यह सवाल आया कि सांप चादर में घुसकर क्यों काटेगा! वहीं जांच में यह भी पता चला कि दामिनी का स्कूल के ड्राइवर तुषार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस जांच जब आगे बढ़ी तो पता चला कि अतुल स्कूल चलाने से पहले विद्या प्रकाशन में जॉब करता था, तभी उसने 20 लाख का बीमा कराया था। बीमा राशि हड़पकर तुषार और दामिनी ने शादी करने की योजना बनाई थी। तुषार ने दामिनी को भरोसा दिया कि वह बीमा राशि आने के बाद अपनी पत्नी से तलाक ले लेगा। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि अतुल को बिना नंबर की कार से कुचलने का भी प्रयास किया गया था लेकिन दामिनी ने अतुल को रिपोर्ट दर्ज कराने को यह कहकर मना किया कि बिना नंबर की कार की रिपोर्ट लिखाकर क्या होगा।

पुलिस ने मामले में  चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया

अतुल पंवार की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ में तुषार ने बताया कि वह और दामिनी लंबे समय से प्रेम संबंध में थे। दोनों ने मिलकर अतुल की हत्या की साजिश रची जिसमें घटना से एक रात पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा दी गई। इसके बाद सोनू और उदय की मदद से एक जहरीला सांप लाकर अतुल के कंबल में छोड़ दिया गया, जिससे सांप के काटने से उसकी मृत्यु हो गई। आरोपियों ने बीमा राशि हासिल करने की योजना बनाई थी, जिसमें सहयोग करने के बदले सोनू और उदय को 5 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। स्वाट टीम देहात एवं थाना हस्तिनापुर पुलिस ने मामले का सफल खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच हुई तेज, 39 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर टिन्नू यादव और भतीजा मनीष

अय्याश ससुर से परेशान बहू ने ब्लेड से काट दिया गुप्तांग, छेड़छाड़ और दुष्कर्म के लगाए आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।