1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: भुने चने खाना पड़ा महंगा, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, कुल 4 लोगों की बिगड़ी थी तबीयत

यूपी: भुने चने खाना पड़ा महंगा, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, कुल 4 लोगों की बिगड़ी थी तबीयत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 25, 2024 12:32 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 12:33 pm IST

यूपी के बुलंदशहर में एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हुई है। भुने चने खाने की वजह से कुल 4 लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

chana- India TV Hindi
भुने चने खाने से 2 लोगों की मौत Image Source : REPRESENTATIVE PIC

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भुने हुए चने खाने से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये मौतें एक ही परिवार के एक बच्चे समेत दो लोगों की हुई है।

कहां से आए थे भुने चने?

ये भुने चने दौलतपुर स्थित एक दुकान से आए थे। 2 लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नरसैना थाना क्षेत्र के गांव बरवाला का है।

इस मामले में बुलंदशहर के खाद्य सुरक्षा आयुक्त विपिन कुमार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

भुने हुए चने खाने से मौत की खबर सुनते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। दरअसल बुलंदशहर के नरसैना थाना क्षेत्र के गांव बरवाला  गांव के रहना वाला कलुआ रविवार को दौलतपुर से भुने चने लेकर घर पर आया था। इसके बाद रात को ही परिवार के लोगों ने भुने हुए चने खा लिए। 

परिवार के लोगों की हालत बिगड़ गई और उन्हें पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। तत्काल ग्रामीण, परिवार के लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसमें इलाज के दौरान कलुआ (49 वर्ष) और उसके पोते गोलू की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है कि भुने हुए चने कहां से खरीदे गए थे और भुने हुए चने खाने से ही मौत हुई है या मौत का कारण कुछ और है।

वहीं इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले में टीम गठित कर मौके पर भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। कहां से चने खरीदे गए थे और किन कारणों से मौत हुई है, इस पर जांच हो रही है। (इनपुट: बुलंदशहर से वरुण शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।