1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: देवर ने भाभी को थिनर डालकर जलाया, आग लगते ही देवर से लिपट गई भाभी, दोनों की मौत, वजह जानकर चौंक जाएंगे

यूपी: देवर ने भाभी को थिनर डालकर जलाया, आग लगते ही देवर से लिपट गई भाभी, दोनों की मौत, वजह जानकर चौंक जाएंगे

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 13, 2025 10:44 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 10:44 pm IST

मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक देवर ने भाभी को थिनर डालकर जलाया लेकिन भाभी, देवर से लिपट गई। इस घटना में दोनों लोग जल गए और दोनों की मौत हो गई। इस मामले के पीछे की पूरी कहानी भी सामने आई है।

Moradabad- India TV Hindi
देवर और भाभी दोनों की मौत Image Source : REPORTER INPUT

मुरादाबाद: शादी में बाधक बन रही भाभी से नाराज एक देवर ने भाभी के ऊपर थिनर डालकर आग लगा दी, जलती हालत में भाभी देवर से लिपट गई दोनों बुरी तरह से जल गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिए हैं, साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मुरादाबाद के थाना मझोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर सुनवाती में गंगाराम अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार के सदस्य खेती मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव में उनके दो मकान हैं। एक मकान में बड़ा बेटा नरेंद्र, बहू सुनीता और पोता रहता था और दूसरे मकान में छोटा बेटा प्रवीण अपने भाई और पिता के साथ रहता था।

घटना के समय प्रवीण अपने घर पर था। इस दौरान उसकी भाभी वहां से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच हुई किसी बात को लेकर प्रवीण ज्यादा ही गुस्से में था। प्रवीण भाभी को अपने नए घर में ले गया और वहां रखी पांच लीटर की थिनर की केन भाभी सुनीता पर डालकर आग लगा दी। जलती हुई हालत में सुनीता, देवर प्रवीण से लिपट गई। लाख छुड़ाने पर उसने प्रवीण को नहीं छोड़ा और दोनों बुरी हालत में जल गए। परिजनों द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतक प्रवीण की मां ने क्या बताया?

मृतक प्रवीण की मां का कहना है कि वो रिश्तेदारी में एक मौत में गईं हुईं थीं, उन्हें नहीं पता क्या हुआ और कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही प्रवीण का रिश्ता हुआ, तब भाभी सुनीता नहीं आई थीं और बोल रही थीं कि जब तक प्रवीण उसके पैर नहीं छुएगा, तब तक वो नहीं आएंगी। लेकिन प्रवीण ने भाभी के पैर छूने से मना कर दिया। लेकिन रिश्ते के बाद से अब शांत चल रहा था और फरवरी में शादी थी। 

मृतक प्रवीण के भाई ने क्या बताया?

मृतक प्रवीण के बड़े भाई और मृतका सुनीता के पति ने बताया कि प्रवीण नशा करता था। अभी उसे उसके हिस्से के छह लाख रुपए मिले थे। तब से वह और ज्यादा नशा करने लगा था। वह कुछ कमाता नहीं था। सुनीता रोक टोक करती थी, जिससे वो नाराज था।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पति नरेंद्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पूछताछ में बताया गया कि शादी को लेकर कुछ विवाद था। उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसके लिए वो भाभी को हो बाधक मान रहा था। इसीलिए उसने ये कृत्य किया। जो भी साक्ष्य होंगे कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट: मुरादाबाद से राजीव शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।