1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: कॉलेज में टीचर ने की घिनौनी हरकत, स्टूडेंट के साथ बनाए शारीरिक संबंध, किया गया गिरफ्तार

यूपी: कॉलेज में टीचर ने की घिनौनी हरकत, स्टूडेंट के साथ बनाए शारीरिक संबंध, किया गया गिरफ्तार

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 08, 2025 10:58 pm IST,  Updated : Apr 08, 2025 10:58 pm IST

यूपी के कुशीनगर में एक मुस्लिम टीचर ने अपनी छात्रा के साथ कॉलेज में शारीरिक संबंध बनाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद टीचर और प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है और टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Kushinagar- India TV Hindi
आरोपी टीचर मैनुद्दीन Image Source : INDIA TV

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कॉलेज में मुस्लिम टीचर द्वारा घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। मुस्लिम टीचर ने कॉलेज में अपनी ही छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी मुस्लिम टीचर मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला?

कुशीनगर के एक इंटर कॉलेज में गुरू और शिष्य परंपरा को कलंकित करने का मामला सामने आया। मुस्लिम टीचर ने अपनी ही छात्रा के साथ कॉलेज में शारीरिक संबंध बनाए। टीचर जब कॉलेज के कमरे में इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा था, उसी समय किसी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला प्रकाश में आया और टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्रधानाचार्य और आरोपी टीचर को किया गया निलंबित

इस मामले की सूचना जैसे ही डीआईओएस को मिली तो उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक और प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य भी कॉलेज पहुंचे और गेट के सामने जमकर हंगामा किया। एबीवीपी कार्यकताओं ने सर्विस रोड को जाम भी कर दिया।

आरोप लग रहे हैं कि मैनुद्दीन अंसारी, लड़कियों को अच्छे नंबर दिलाने का प्रलोभन देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था और फिर उनका शारीरिक शोषण करता था। हालांकि इस बार हिम्मत दिखाते हुए छात्रा के परिजनों ने कसया थाने में तहरीर दी, जिसके बाद इस टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले में सीओ कसया कुंदन सिंह का बयान भी सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद छात्रों और उनके परिजनों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर टीचर ही इस तरह की हरकत करेंगे तो बच्चे किसके भरोसे अकेले छोड़ें? (रिपोर्ट- कुशीनगर से उदय सिंह) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।