1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP पुलिस की छुट्टियां रद्द, DGP राजीव कृष्ण ने जारी किया निर्देश; जानें कारण और डेट

UP पुलिस की छुट्टियां रद्द, DGP राजीव कृष्ण ने जारी किया निर्देश; जानें कारण और डेट

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 27, 2026 11:41 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 12:01 am IST

Uttar Pradesh Police: यूपी पुलिस की होली की छुट्टियां निरस्त हो गई हैं। इसका निर्देश उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने जारी कर दिया है। होली के मद्देनजर पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है।

UP पुलिस की छुट्टियां...- India TV Hindi
UP पुलिस की छुट्टियां निरस्त हो गई हैं। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

UP Police Leaves Cancel: यूपी के पुलिसकर्मियों की 1 से 7 मार्च तक की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने इसका निर्देश जारी कर दिया है। होली के त्योहार को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, आईजी और डीआईजी के साथ एसएसपी को ये निर्देश दिए गए हैं।

यूपी के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

बता दें कि उत्तर प्रदेश में हिंदुओं के बड़े त्योहार होली को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। इसी के अंतर्गत यूपी पुलिस के अफसरों और जवानों की सभी छुट्टियां निरस्त की गई हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं। 1-7 मार्च तक की सारी छुट्टियां रद्द हो गई हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा कदम

डीजीपी के आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और होली में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। होली को लेकर उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में खासतौर पर सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में पुलिस की पूर्ण उपलब्धता को सुनिश्चित करने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।

संवेदनशील इलाकों पर है पुलिस की नजर

DGP की तरफ से जारी निर्देशों में सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसएसपी को साफ तौर से बताया गया है कि वे अपने-अपने इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रखें। इसके साथ ही, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी करने, फ्लैग मार्च और पीस कमेटी की बैठकों को सक्रिय करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

ढिलाई बरतने के मूड में नहीं UP पुलिस

गौरतलब है कि होली के त्योहार में अक्सर हुड़दंग, आपसी विवाद और तनाव की आशंका बनी रहती है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन कोई भी ढिलाई बरतना नहीं चाहता है। पुलिस अफसरों को सोशल मीडिया पर नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा गया है।

ये भी पढ़ें- यूपी STF के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी कल्लू, हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।