उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मथुरा के भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रणवीर ठाकुर के बड़े भाई विष्णु ठाकुर जिनकी 38 साल उम्र थी, उनका संगम स्नान के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। इस घटना से परिवार, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। विष्णु ठाकुर अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर प्रयागराज गए थे। संगम स्नान के लिए नाव से जा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि नाव में ही उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना का वीडियो हो रहा वायरल
मथुरा के रहने वाले विष्णु ठाकुर अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर प्रयागराज गए थे। इसी दौरान जब वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संगम स्नान के लिए नाव से जा रहे थे, तो उसी समय उनकी तबियत बिगड़ गई। इस दौरान वह नाव में ही गिर गए जिसमें परिवार और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विष्णु ठाकुर के असामयिक निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। विष्णु ठाकुर के निधन के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कुछ दिन पहले BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की भी हार्ट अटैक से हुई थी मौत
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया की 16 जुलाई को अचानक हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया था। दरअसल, छिंदवाड़ा शहर के वार्ड नंबर-47 प्रियदर्शनी कॉलोनी वार्ड के पार्षद लोकेश डेहरिया की अपने ही वार्ड में भ्रमण करते समय रास्ते में अचानक हार्ट अटैक आ जाने से मौत हो गई। 46 साल के लोकेश डेहरिया, नगर निगम छिंदवाड़ा में BJP के पार्षद थे और बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी थे। हार्ट अटैक आने के बाद पार्षद लोकेश डेहरिया को तुरंत प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
(रिपोर्ट - मोहन श्याम शर्मा)
ये भी पढ़ें