1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव के पास एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चियों समेत 5 की मौत; कई घायल

उन्नाव के पास एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चियों समेत 5 की मौत; कई घायल

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 01, 2026 10:10 am IST,  Updated : Jul 01, 2026 10:12 am IST

उन्नाव के पास आगरा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित स्लीपर बस आर्टिका कार से टकराकर खंती में जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में जहां कार में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं बस में सवार 12 लोग घायल हुए हैं।

Unnao Road Accident- India TV Hindi
उन्नाव सड़क हादसा। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पास बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक जुलाई को भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। सुबह के समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हरियाणा से बिहार जा रही एक निजी स्लीपर बस और आर्टिगा कार की टक्कर हो गई जिसमें गलती स्लीपर बस चालक की सामने आई। निजी स्लीपर बस चालक को झपकी आने की वजह से बस अनियंत्रित होकर डिवाडर पार करते हुए दूसरी दिशा में चली गई जिसमें सामने आ रही आर्टिगा कार को रौंद दिया। इस टक्कर के बाद बस जहां खंती में जा रही तो वहीं कार में सवार एक महिला, दो बच्चियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं बस में सवार 12 लोग घायल हो गए, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद उन्नाव जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची

उन्नाव के पास बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या-230 गांव देवखरी के पास निजी स्लीपर बस और आर्टिगा कार की टक्कर हुई थी। निजी कंपनी के मजदूरों को बस से हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदते हुए विपरीत दिशा में पहुंच गई और सामने से आ रही आर्टिगा कार को टक्कर मारते हुए खंती में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने कार सवार दिव्या (6), अंजू (40), अमृता (13), धुनमुन (60) तथा कार ड्राइवर विनोद (45) को मृत घोषित कर दिया जिसमें सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो जिला संत कबीरनगर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है

इस भीषण सड़क हादसे में निजी स्लीपर बस में सवार जो 12 लोग घायल हुए उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी धनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और उपजिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया तथा घायलों को तत्काल बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट - नवीन सिंह)

ये भी पढ़ें

सोनभद्र में मानसून की पहली बारिश बनी आफत; पहाड़ी नाले में बहे तीन लोग, एक का शव बरामद

देवरिया के युवक की वेनेजुएला में हुई मौत, परिवार ने कंपनी पर अंग निकालने का लगाया आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।