1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक फोन पर साफ कराएं कूड़ा-करकट और नाली, नोट कर लें ये नंबर

एक फोन पर साफ कराएं कूड़ा-करकट और नाली, नोट कर लें ये नंबर

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 22, 2025 11:20 am IST,  Updated : Dec 22, 2025 11:20 am IST

आपके मोहल्ले में नगर निगम का कर्मचारी सफाई नहीं करता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूपी सरकार ने जनता की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, आप उसपर कॉल कर सकते हैं।

nagar nigam helpline number- India TV Hindi
यूपी सरकार के अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

UP Urban Development Department Helpline: अगर आपके घर के बाहर की नाली भर गई है, उसमें गंदगी जमा है और नगर निगम की तरफ से कोई उसे साफ करने भी नहीं आ रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आपको इधर-उधर किसी के पास जाना नहीं पड़ेगा। यूपी सरकार ने इस समस्या का आसान हल निकाल दिया है- अब साफ-सफाई से जुड़ी हर शिकायत महज एक फोन कॉल पर सुन ली जाएगी। बता दें कि यूपी के नगर विकास विभाग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसके बाद अब आपको न पार्षद के चक्कर लगाने पड़ेंगे और ना ही नगर निगम के दफ्तर में चप्पलें घिसनी पड़ेंगी। साफ-सफाई की समस्या हो, जलभराव हो या डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन- अब बस एक कॉल करें और अपनी समस्या से समाधान पाएं।

सफाई के लिए किस नंबर पर करें कॉल?

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने पोस्ट करके बताया, 'अब हर नगरीय समस्या का समाधान, सिर्फ एक कॉल पर! नगर सेवाओं से जुड़ी आपकी हर समस्या- स्वच्छता, जल भराव, कर भुगतान, कूड़ा कलेक्शन या पथ प्रकाश- अब सिर्फ एक नंबर पर पाएं त्वरित समाधान। ये हेल्पलाइन नंबर- 1533 है।'

हेल्पलाइन नंबर पर कौन सी परेशानियां सुलझेंगी?

इस पोस्ट में ये भी कहा गया कि एक नंबर, कई समाधान- नागरिक सुविधा हमारी प्रतिबद्धता। अगर आपके घर के पास कहीं नाली बजबजा रही है, उसे कोई साफ नहीं कर रहा है। यदि गली में स्ट्रीट लाइट खराब है और इसके कारण शाम को अंधेरा रहता है। अगर पेयजल का इंतजाम ठीक नहीं है और पाइप लीक हो रहा है तो आप हेल्पलाइन नंबर 1533 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर कहीं कोई पशु लावारिस हालत में मृत पड़ा है, उसको हटवाना है या फिर आपको घर के किसी सदस्य का बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट बनवाना है तो भी आप 1533 पर कॉल कर सकते हैं। एक कॉल करने से आपकी समस्या सुलझ सकती है।

ये भी पढ़ें-

रवीना टंडन ने बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए उठाई आवाज, दीपू दास की हत्या पर बोलीं- 'कुछ लोग इसे भी जस्टिफाई करेंगे'

उस्मान हादी के हत्यारों पर बांग्लादेश पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- 'जानकारी नहीं...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।