1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- 'विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुट जाएं'

अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- 'विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुट जाएं'

 Published : May 12, 2025 11:38 am IST,  Updated : May 12, 2025 12:03 pm IST

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुट जाएं। अखिलेश ने भाजपा पर कई बड़े आरोप भी लगाए हैं।

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के लिए कहा।- India TV Hindi
अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के लिए कहा। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है। इस चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने को कहा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सभी समस्याओं का समाधान केवल PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) सरकार ही कर सकती है। बता दें कि अखिलेश सपा को पीडीए की संज्ञा देते हैं।

चुनाव की तैयारी में जुट जाएं- अखिलेश

अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से बात करते हुए भाजपा पर कई आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा- "भाजपा की सरकार में यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में तमाम समस्याओं का समाधान पीडीए की सरकार में है। पीडीए का एजेण्डा सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। सभी लोग 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।''

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें- अखिलेश

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम करें। अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि "भाजपा के राज में यूपी में जनता के सामने कई संकट है। अर्थव्यवस्था संकट में है, युवाओं के पास नौकरी और रोजगार का संकट है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।"

भाजपा झूठे वादे करती है- अखिलेश

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी झूठे वादे करती है और लोगों को भावनात्मक रूप से ठगने का काम करती है। अखिलेश ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। अखिलेश ने आगे ये भी कहा कि समाजवादी पार्टी की लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने की और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने की है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- UP: नेपाल सीमा के पास 350 अवैध धार्मिक स्थलों पर एक्शन, चला बुलडोजर; सरकार ने जारी किया बयान

अब पाकिस्तान से आतंकी भारत आना करेंगे बंद, PM मोदी ने साफ संदेश दिया है: जगदंबिका पाल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।