1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौके पर मौत

यूपी में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौके पर मौत

 Published : Nov 04, 2025 07:13 am IST,  Updated : Nov 04, 2025 02:26 pm IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

Uttar pradesh barabanki accident- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग इस घटना में घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक और अर्टिगा कार में आमने-सामने में भीषण टक्कर हुई। यही कारण है कि 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे की ये पूरी घटना यूपी के बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के कुतलूपुर कल्याणी नदी पुल से सामने आया है। हादसे का शिकार हुई अर्टिगा कार बाराबंकी की ओर से फतेहपुर की तरफ जा रही थी। तभी एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक श्रीकांत शुक्ला समेत 6 लोगों की मौके पर मौत ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों का इलाज जारी

बाराबंकी में भीषण हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य में जुट गई। डीएम शशांक त्रिपाठी एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने क्या बताया?

बाराबंकी SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, "रात करीब 10 बजे देवा थाना क्षेत्र के तहत देवा-फतेहपुर मार्ग पर एक आर्टिका कार और ट्रक की टक्कर हो गई। आर्टिका में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। 2 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है... दोनों वाहन अलग-अलग दिशाओं से आ रहे थे और आमने-सामने टकरा गए।"

ये भी पढ़ें- वर्दी की आड़ में कमाई 100 करोड़ की संपत्ति, कानपुर में तैनात रहे डिप्टी SP ऋषिकांत शुक्ला निलंबित

यूपी में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौके पर मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।