1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्रिकेट मैच के दौरान बैट्समैन के सीने में लगी गेंद, अस्पताल में हो गई मौत, जानें पूरा मामला

क्रिकेट मैच के दौरान बैट्समैन के सीने में लगी गेंद, अस्पताल में हो गई मौत, जानें पूरा मामला

 Published : Jun 03, 2025 03:36 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 04:15 pm IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान बैट्समैन के सीने में गेंद लगने के कारण मौत हो गई है। किशोर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Uttar pradesh cricket match death firozabad- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से हादसे की एक दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक क्रिकेट मैच खेलने के दौरान एक 12 साल के किशोर की मौत हो गई है। मैच के दौरान क्रिकेट बॉल उसके सीने में लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, मैच में हादसे के वक्त किशोर बल्लेबाजी कर रहा था। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में सबकुछ।

कैसे हुई किशोर की मौत?

पुलिस ने बताया है कि क्रिकेट मैच के दौरान किशोर बल्लेबाजी कर रहा था। इसी दौरान विरोधी टीम के गेंदबाज की गेंद उसके सीने में लग गई। ये चमड़े की गेंद थी। सीने में गेंद लगते ही किशोर वहीं पर बेहोश हो गया। इसके बाद उसे तुरंत उठाकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मृतक की हुई पहचान

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मृत किशोर की पहचान फिरोजाबाद निवासी के रूप में की गई है। वह नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी रंछोर मोहल्ले का रहने वाला था। 12 साल का किशोर सोमवार की शाम को फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी की ओर से टूंडला में फाइनल मैच खेलने गया था। इसी दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खिलाड़ियों की सुरक्षा पर होती रही है चर्चा

बता दें कि साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की एक बाउंसर गेंद लगने के कारण मौत हो गई थी। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। 27 नवंबर 2014 को  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एक मौच के दौरान  बाउंसर उनकी गर्दन पर लगी। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में सुरक्षा के मुद्दों पर काफी चर्चा होती रहती है। हालांकि, इसके बावजूद भी मैच के दौरान खिलाड़ियों की मौत के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- VIDEO: अमेठी में रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-डिब्बा लेकर टूट पड़े लोग, कीचड़ से भी छानकर भरने लगे तेल

UP में कैसे काम करेंगे नए DGP राजीव कृष्णा? पदभार संभालने के बाद बताया A टू Z प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।