1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IPL Auction में अमेठी के लाल प्रशांत वीर का जलवा, CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, गांव में जश्न का माहौल

IPL Auction में अमेठी के लाल प्रशांत वीर का जलवा, CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, गांव में जश्न का माहौल

 Published : Dec 16, 2025 07:53 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 11:51 pm IST

अमेठी के गूजीपुर के रहने वाले प्रशांत वीर को बड़ी कामयाबी मिली है। आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में CSK ने प्रशांत को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

Prashant veer amethi csk player ipl 2026- India TV Hindi
प्रशांत वीर को मिला CSK में मौका। Image Source : REPORTER

IPL 2026 से पहले अबू धाबी में हुए मिनी ऑक्शन में अमेठी जिले के लिए ऐतिहासिक पल देखने को मिला। यूपी के अमेठी जिले के गूजीपुर गांव के निवासी युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 14.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसके साथ ही प्रशांत वीर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

महज 30 लाख रुपये था बेस प्राइस

IPL 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में प्रशांत वीर का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये थी, लेकिन पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर भरोसा जताते हुए उनके बेस प्राइस से करीब 47 गुना ज्यादा राशि खर्च की। इस बोली ने न सिर्फ ऑक्शन हॉल, बल्कि पूरे देश का ध्यान अमेठी की ओर खींच लिया।

गांव में जश्न का माहौल

प्रशांत वीर की सफलता की ये खबर जैसे ही यह गूजीपुर गांव पहुंची, पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। प्रशांत के पैतृक गांव में बधाइयों का तांता लग गया। लोग उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते नजर आए। प्रशांत की मां अंजना त्रिपाठी ने खुशी के इस पल में अपने पति रामेन्द्र त्रिपाठी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

परिजनों और गांव के लोगों ने क्या बताया?

गांव पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय ने बताया कि प्रशांत को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। उसकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज उसने गूजीपुर गांव और पूरे अमेठी जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। वहीं, प्रशांत के पिता रामेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने कभी बेटे को क्रिकेट खेलने से नहीं रोका। परिवार ने हमेशा उसका मनोबल बढ़ाया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि प्रशांत की इस सफलता से पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है। अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनने तक का प्रशांत वीर का सफर आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। (रिपोर्ट: आलोक श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में इन 2 प्लेयर्स ने तोड़ा सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड, ऑक्शन में खुल गया कुबेर का खजाना

IPL Auction: बारामूला के आकिब नबी डार को DC ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा, पिता बोले- 'मैं अपने बेटे को...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।