1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में भयानक एक्सिडेंट का Video हुआ वायरल, गाड़ी के उड़ गए परखच्चे, उन्नाव का है मामला

यूपी में भयानक एक्सिडेंट का Video हुआ वायरल, गाड़ी के उड़ गए परखच्चे, उन्नाव का है मामला

 Published : Mar 03, 2026 04:14 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 04:20 pm IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यानक एक्सिडेंट का Video सामने आया है। इस हादसे में गाड़ी के चालक और एक बच्ची की मौत हो गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

UP Unnao road accident- India TV Hindi
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भीषण सड़क हादसे का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। ये घटना मंगलवार को सुबह बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ है। यहां एक अनियंत्रित लोडर डिवाइडर से टकराकर पलट गया और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। लोडर में सवार लोग उछलकरर सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में एक चालक व अबोध बच्ची सहित दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम राहत-बचाव में जुट गई और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, ये घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गहर पुरवा गांव के पास हुई है। दुर्घटनाग्रस्त लोडर में सवार कुछ लोगों के अनुसार, वह लोग दिल्ली एनसीआर एरिया के फरीदाबाद क्षेत्र में रहकर मजदूरी आदि से कमाई करते थे। ये लोग होली पर्व मनाने हेतु महिला-बच्चों सहित कुल 14 लोग लोडर में सवार होकर फरीदाबाद से औरास में अपने घरों को लौट रहे थे। तभी मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव गहर पुरवा के निकट किसी तरह चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

चालक और बच्ची की मौत

इस हादसे की सूचना मिलने पर हाइवे रेस्क्यू टीम द्वारा घायलों को बांगरमऊ अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने लोडर चालक और 3 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में घायल हुए मोनू सभी लोगों को अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें कि मृतक लोडर चालक गांव औरास क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है जो स्वयं का लोडर फरीदाबाद क्षेत्र में चलाकर कमाई कर रहा था। अधिकतर परिवार फल का ठेला व रेहड़ी आदि लगाकर कमाई कर रहे थे जिससे त्योहार मनाने सभी साथ वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना पर कोतवाल बांगरमऊ अखिलेश चंद पांडेय अस्पताल पहुंचे तथा स्थितियों का जायजा लिया तथा घटनास्थल पहुंच निरीक्षण किया गया। (रिपोर्ट: नवीन सिंह)

ये भी पढ़ें- यूपी: मथुरा में एक शख्स प्रहलाद बनकर होलिका दहन की आग में कूद गया, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO

यूपी: होली पर भीषण सड़क हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौके पर मौत, 6 से ज्यादा घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।