1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कौन है मथुरा का सुनित, क्यों दी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी? बड़े भाई ने बताई वजह

कौन है मथुरा का सुनित, क्यों दी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी? बड़े भाई ने बताई वजह

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 20, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 02:47 pm IST

सुनित ने खुद को और सीएम योगी को गोली मारने की बात कही थी। अब उसके बड़े भाई ने बताया कि वह नशे का आदी है और पिता के निधन के बाद से अजीब सी बातें करता रहता है।

CM Yogi threat Sunit- India TV Hindi
सीएम योगी को धमकी देने वाला युवक Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक व्यक्ति ने सीएम योगी को गोली मारने की बात कही थी। आरोपी माट तहसील के नगला हरदयाल का रहने वाला है। उसका नाम सुनित है। आरोपी ने जमीन विवाद के चलते खुद को और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार दोपहर को पुलिस जब इसके घर पहुंची तो यहां हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। छत पर जाकर जहां सुनित ने हवा में फायर किया और पुलिस से बचने के लिए लकड़ी की सीढ़ी से सेकेंड फ्लोर पर चला गया।

सुनित के बड़े भाई संतोष कुमार के मुताबिक इनका ताऊ के लड़कों के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। कई बार डीएम, सीएम के दफ्तर शिकायत भेजी पर वो अकेला पड़ गया। इसलिए उसने यह कदम उठाया।

नशे का आदी है सुनित

बड़े भाई के मुताबिक सुनित नशे का आदी है। वह बीयर, गांजा और इंजेक्शन का नशा करता है। उसके घर की छत पर बीयर के खाली केन और हवाई फायर के खाली कारतूस भी पड़े हैं। सुनित के बड़े भाई संतोष कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के चलते इनके पिता भगवान सिंह की 2004 में हत्या करवा दी गई थी। सुनित पिता के बेहद नजदीक था। पिता की मौत के बाद से वह एक महीने से अजीब बातें करता था। वह कहता था कि अब पिता जी के जाने के बाद मैं ही भगवान सिंह हूं, मुझे मेरी जमीन चाहिए। 

CM Complain
Image Source : REPORTER INPUTशिकायत की फोटो

3 सितंबर को की थी शिकायत

जमीन विवाद को लेकर शिकायत की कॉपी भी सामने आई है। आरोपी ने 3 सितंबर 2025 को जिला प्रसाशन और सीएम योगी से इस मामले में शिकायत की थी। आरोपी सुनित से फिलहाल पुलिस माट थाने में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें-

गाजियाबाद: लाल कुआं के पास ट्रक ने महिला कांस्टेबल को बुरी तरह कुचला, शरीर के चीथड़े उड़े, दर्दनाक मौत

यूपी: प्रेमिका के बच्चे को बंधक बनाने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने मारी गोली, करीब 8 घंटे तक चला ऑपरेशन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।