1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी आदित्यानाथ फिर बने बुल्डोजर बाबा, मुख्तार अंसारी के करीबी का ढहाया गया घर

योगी आदित्यानाथ फिर बने बुल्डोजर बाबा, मुख्तार अंसारी के करीबी का ढहाया गया घर

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 07, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Mar 07, 2023 02:00 pm IST

इफ्तिखार खान को मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है जो ठेकेदारी का काम करता है। इफ्तिखार पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार है। इफ्तिखार घर को ढहाने के जारी काम के बीच पुलिस बल और एसडीएण सदर नगर पालिका के अधिकारी और बीडीए के अधिकारी भी वहां मौसूद हैं।

Yogi Adityanath became Bulldozer Baba again the house of Mukhtar Ansari's close friend was demolishe- India TV Hindi
मुख्तार अंसारी के करीबी का ढहाया गया घर Image Source : INDIA TV

प्रयागराज में दिन दहाड़े उमेश पाल की हत्या किए जाने के बाद से राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रशासन द्वारा माफियाओं पर ताबड़तोड़ एक्शन लिया जा रहा है। अतीक के गुर्गों के बाद आज बांदा में मुख्तार अंसारी के एक करीबी पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। यहां मुख्तार के करीबी माने जाने वाले इफ्तिखार के घर को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है। इफ्तिखार खान को मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है जो ठेकेदारी का काम करता है। इफ्तिखार पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार है। इफ्तिखार घर को ढहाने के जारी काम के बीच पुलिस बल और एसडीएण सदर नगर पालिका के अधिकारी और बीडीए के अधिकारी भी वहां मौसूद हैं।

गाजीपुर में भी एक्शन 

एक बार फिर से मुख्तार की अवैध संपत्तियों व मुख्तार से संबंधित लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। बीते दिनों गाजीपुर जिले में कई मकानों को प्रशासन की टीम ने ढहा दिया। साथ ही अफजाल अंसारी के स्कूल को भी प्रशासन की टीम द्वार ढहा दिया गया था। यह पहली बार नहीं है जब मुख्तार या उसके किसी करीबी के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया है। इससे पहले भी कई जगहों पर मुख्तार के करीबियों व मुख्तार की संपत्ति को जब्त किया गया व तोड़ा गया है। इससे पहले अब्बास अंसारी के मकान को भी प्रशासन की टीम ने ढहा दिया था।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद हरकत में प्रशासन

गौरतलब है कि प्रयागराज जिले के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल की गोली व बम मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद अतीक अहमद के पूरे परिवार को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो अब इस मामले में मुख्तार अंसारी का नाम भी जुड़ने लगा है। माना जा रहा है कि अतीक के बेटों व अन्य आरोपियों को छिपने व भागने में मुख्तार के गुर्गे ही मदद कर रहे हैं। यही कारण है कि मुख्तार पर भी अब कार्रवाई हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।