1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफियाराज के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई, फतेहपुर में गैंगस्टर शेख एजाज की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त

माफियाराज के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई, फतेहपुर में गैंगस्टर शेख एजाज की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 09, 2024 10:16 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 10:43 pm IST

मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद से लेकर अब तक माफियाओं की अरबों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। मार्च 2017 से लेकर दिसंबर 2023 के बीच योगी सरकार ने माफियाओं की 124 अरब से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी।

Gangster property seized- India TV Hindi
गैंग्स्टर की संपत्ति जब्त करते पुलिस अधिकारी Image Source : INDIA TV

योगी सरकार ने माफियाराज के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। फतेहपुर में गैंगस्टर शेख एजाज की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। हिस्ट्रीशीटर एजाज बॉक्सर पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। एजाज की सदर कोतवाली के पनी मोहल्ले की संपत्ति को सीज किया गया है। जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। एजाज के खिलाफ धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

अरबों की संपत्ति जब्त कर चुकी है योगी सरकार

मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद से लेकर अब तक माफियाओं की अरबों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। मार्च 2017 से लेकर दिसंबर 2023 के बीच योगी सरकार ने माफियाओं की 124 अरब से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी। गैंगस्टर एक्ट में 124 अरब,4 करोड़ ,18 लाख की संपत्तियां जब्त की गई हैं। जनवरी 2020 से 15 दिसंबर 2023 तक, यूपी के 68 माफियाओं और उनके गैंग के सदस्यों की 3758 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति या तो जब्त की गई हैं या फिर उस पर बुलडोजर चलाया गया।

अपराधियों के खिलाफ क्या-क्या एक्शन लिया गया?

  • 20 मार्च 2017 से 15 दिसंबर 2023 तक 194 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए और 5942 घायल हुए। इन कार्रवाई में पुलिसबल के 16 जवान वीरगति को प्राप्त हुए और 1505 पुलिसकर्मी घायल हुए। 

  • 20 मार्च 2017 से 10 दिसंबर 2023 तक 25 हजार के इनामी 16014 अपराधी, 25 से 50 हजार के इनामी 1633 अपराधी और 50 हजार से अधिक के इनामी 190 अपराधी गिरफ्तार करके जेल भेजे गए। इनकी कुल संख्या 17,837 है।

  • 904 अभियुक्तों को रासुका के अंतर्गत निरुद्ध किया गया।

  • गैंगेस्टर अधिनियम के अंतर्गत कुल 124 अरब, 4 करोड़, 18 लाख, 52 हजार, 161 रुपए  की लागत की चल-अचल संपत्तियों की जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।