1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में सोसाइटी की लिफ्ट के अंदर युवक ने की शर्मनाक हरकत, पेशाब करने का दावा, CCTV वायरल

गाजियाबाद में सोसाइटी की लिफ्ट के अंदर युवक ने की शर्मनाक हरकत, पेशाब करने का दावा, CCTV वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 22, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 01:23 pm IST

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की एक सोसाइटी में एक युवक पर आरोप लगा है कि उसने लिफ्ट के अंदर पेशाब की है। उससे जुड़ा सीसीटीवी भी वायरल हो रहा है।

Ghaziabad- India TV Hindi
गाजियाबाद में सोसाइटी की लिफ्ट के अंदर युवक ने की शर्मनाक हरकत Image Source : REPORTER INPUT

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV वीडियो में एक युवक लिफ्ट के अंदर कथित तौर पर पेशाब करता हुआ नजर आ रहा है। 

वीडियो में युवक लिफ्ट में आता है और कुछ देर बाद वहां गंदगी करता दिखाई देता है। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि युवक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि मामले को लेकर सोसायटी के लोगों में नाराजगी है। लिफ्ट में पेशाब करने वाला व्यक्ति इसी सोसायटी का रेजिडेंट बताया जा रहा है। 

सोसाइटी के लोग कर रहे एक्शन की मांग

सोसाइटीवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में गलत संदेश भी देती हैं और सोसाइटी की छवि भी खराब होती है। इस घटना से साबित होता है कि अगर युवक ने वाकई लिफ्ट में पेशाब की है तो काफी गैरजिम्मेदाराना हरकत है और इसके लिए युवक को सभी से माफी मांगनी चाहिए। वहीं सोसाइटीवासियों का ये भी कहना है कि युवक की इस हरकत के लिए उसके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों।

हालांकि अभी तक युवक की पहचान के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। इसके बावजूद लोगों का कहना है कि मामले की जांच होनी चाहिए। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

युवक की इस हरकत का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाजियाबाद का इंदिरापुरम इलाका एक पॉश एरिया माना जाता है। ऐसे में वहां की सोसाइटी में इस तरह की हरकत सोशल मीडिया यूजर्स के लिए भी हैरान करने वाली है और लोग युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि आरोपी युवक के खिलाफ क्या एक्शन होता है और वह अपनी सफाई में क्या दलील पेश करता है।

इससे पहले गाजियाबाद में लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाने पर विवाद हुआ था और महिला ने स्कूल अध्यापिका से मारपीट की थी। (रिपोर्ट- जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें-

गाजियाबाद में परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती, रात 2 बजे घर में घुसे बदमाश, डेढ़ घंटे तक की लूटपाट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।