फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला आया सामने जहां धर्म विशेष के लोग प्यार के दुश्मन बन गए। युवती के परिजनों ने प्रेमी को इतना टॉर्चर किया कि उसने आत्महत्या का रास्ता चुना। प्रेमी ने मजबूर होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने से पहले अपना बनाया वीडियो और विशेष धर्म की प्रेमिका के घर वालों पर लगाए गंभीर आरोप लगाए।
प्रेमिका के परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, जिले के मालवा थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी रमेश कुमार का 21 वर्षीय पुत्र नयन कैथल ने बीती रात ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मरने से पहले उसने मोबाइल से एक वीडियो बनाया जिसमें विशेष धर्म की प्रेमिका के भाई पिता व परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो
मृतक के दादा राम विशाल ने बताया कि नयन बीए का छात्र था। पढ़ने लिखने के दौरान ही युवती से संबंध हो गए। मरने से पूर्व उसने अपने मोबाइल में वीडियो रिकार्ड कर बताया कि प्रेमिका का भाई,पिता व उसके परिजनो ने उसे प्रताड़ित किया। यह भी बताया कि तीन साल से प्रेमिका मृतक के सम्पर्क में थी। घटना से पूर्व उसे प्रेमिका के घर वालों ने मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया था। प्रेमिका के दूर होने के कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि युवती की बहन ने मृतक के परिजनों को वीडियो डिलीट करने के लिए कहा है। वीडियो डिलीट न करने पर धमकी भी दी है। मृतक के दादा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद प्रेमिका व उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे और आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वांलो दरिंदो को छोड़ेंगे नहीं।
मृतक छात्र नयन की मां ने बताया कि बेटी नीरज देवी की अप्रैल महीने में शादी होनी है उसी की तैयारी में सभी लोग लगे थे। बेटे नयन को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। मुझे जानकारी होती तो मैं लड़की वालों से बात करती और ऐसी घटना नहीं होती। वहीं कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने कहा कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
रिपोर्ट-उमेश चन्द्रा,फतेहपुर