1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. चुनाव
  4. चुनाव 50: ममता बनर्जी के नंदीग्राम हमले का वीडियो आया सामने
Published : Mar 11, 2021 01:00 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 01:20 pm IST

चुनाव 50: ममता बनर्जी के नंदीग्राम हमले का वीडियो आया सामने

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल देर शाम नंदीग्राम में अपने ऊपर हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि चार-पांच लोगों ने उनके ऊपर हमला किया। ममता बनर्जी के पांव, हाथ, गर्दन और कंधे में गहरी चोट आई है। वहीं कुछ लोग इसे हादसा भी बता रहे हैं। इस बीच प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले की जांच शुरू हो गई है। चूंकि ममता बनर्जी एक राज्य की मुख्यमंत्री हैं उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। ऐसे में चार-पांच लोगों का उनपर हमला करना.. उन्हें धक्का देना और भाग जाना कोई सहज बात नहीं है। ऐसे में यह मामला बेहद गंभीर सुरक्षा चूक का हो जाता है। आइये आपको बतातें है कि कैसा है ममता बनर्जी की सुरक्षा का बंदोबस्त।

Advertisement