Published : Sep 23, 2021 09:24 pm IST, Updated : Sep 23, 2021 10:32 pm IST
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में गहना वशिष्ठ को मिली बड़ी राहत, सामने आया बयान
पोर्न फिल्म मामले में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से राहत मिली है। इस केस में सुप्रीम कोर्ट ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही अभिनेत्री को कोर्ट ने जरूरत पड़ने पर जांच में सहयोग करने के आदेश दिए हैं। सुनिए, इसपर गहना ने क्या कहा।