1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. कुरुक्षेत्र
  4. बंगाल में 8 चरणों में चुनाव पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उठाए सवाल
Published : Feb 26, 2021 07:35 pm IST,  Updated : Feb 26, 2021 08:37 pm IST

बंगाल में 8 चरणों में चुनाव पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए इस बार आठ चरणों में चुनाव होने हैं। कई जिलों में 2-3 चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें संदेह है कि तारीखों की घोषणा बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के सुझावों के अनुसार की गई है। बनर्जी ने कालीघाट स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को राज्य को भगवा खेमे की आंखों से नहीं देखना चाहिए, उनका इशारा बीजेपी की ओर था।

Advertisement