1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. कुरुक्षेत्र
  4. EXCLUSIVE: त्यागपत्र पर सोनिया गांधी ने कहा था 'Amarinder I Am Very Sorry'
Published : Sep 22, 2021 07:15 pm IST,  Updated : Sep 22, 2021 08:34 pm IST

EXCLUSIVE: त्यागपत्र पर सोनिया गांधी ने कहा था 'Amarinder I Am Very Sorry'

पंजाब में मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले क्या कदम उठाएंगे? क्या कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे? क्या नई पार्टी बनाएंगे? या फिर क्या भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे? यह बड़ा सवाल बना हुआ है और इंडिया टीवी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में जब यह सवाल पूछा तो उन्होंने इसका जवाब दिया। इंडिया टीवी संवाददाता विजयलक्ष्मी ने जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछा कि क्या आप भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ नहीं बताऊंगा आपको, मैं पहले अपने सहयोगियों से बात करूंगा उसी के बाद इसपर फैसला लूंगा।"

Advertisement