1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर , पंडित नेहरू से लेकर मोदी तक चले संगीत के सुनहरे युग का अंत
Published : Feb 06, 2022 09:04 pm IST,  Updated : Feb 06, 2022 09:49 pm IST

पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर , पंडित नेहरू से लेकर मोदी तक चले संगीत के सुनहरे युग का अंत

मशहूर गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लता जी के पार्थिव शरीर को दोपहर को उनके घर प्रभुकुंज भवन ले जाया गया। वहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। करीब 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को सेना के फूलों से सजे ट्रक से शिवाजी पार्क ले जाया गया। सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे राजकीय सम्मान के साथ शाम सवा 7 बजे लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार हुआ। लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी।

Advertisement